BPSC APO Exam Date 2026 (जारी): बीपीएससी एपीओ एग्जाम डेट जारी, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड और क्या है नया सिलेबस
Bihar APO Exam Schedule 2026 Out: बीपीएससी प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर के एग्जाम डेट को एक ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से जारी कर दिया गया है। छात्र नोटिस को आराम से पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें। इसी के साथ एग्जाम में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड को डाउनलोड करने के लिए नीचे से आसान स्टेप्स को जानें।
BPSC APO Prelims Exam Date 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने होम डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोसीक्यूशन ऑफिसर (APO) के 300 पोस्ट पर भर्ती के लिए प्रिलिमिनरी एग्जामिनेशन की डेट्स का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। लॉ ग्रेजुएट करने वाले छात्रों के लिए यह एक शानदार मौका है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने विज्ञापन संख्या-13/2026 के द्वारा एग्जाम की डेट्स के बारे में जानकारी दी गई है।
BPSC Prosecution Officer Exam Date 2026, बीपीएससी द्वारा जारी एग्जाम नोटिस के अनुसार, BPSC APO प्रॉसिक्यूशन ऑफिसर प्रीलिम्स 2026, 15 जुलाई 2026 को बिहार के अलग-अलग एग्जाम सेंटर्स पर दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए प्री-एडमिट कार्ड और एग्जाम से जुड़े सभी दिशा-निर्देश जल्द ही वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर जारी कर दिए जाएंगे।
बीपीएससी अभियोजन अधिकारी प्रारंभिक एग्जाम राज्य के पटना, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, भागलपुर एवं नालंदा जिलों में बनाए गए एग्जाम सेंटर पर कराए जाएंगे। साथ ही, छात्रों को BPSC APO एडमिट कार्ड 2026 के साथ एक ऑरिजनल फोटो पहचना पत्र एग्जाम सेंटर पर ले जाना जरूरी है।
BPSC APO Exam 2026 से जुड़ी सभी मुख्य हाइलाइट्स
BPSC APO एग्जाम से जुड़ी सभी इंपोर्टेंट डेट्स, पोस्ट और डिटेल्स को जानने के लिए छात्र यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | महत्वपूर्ण डिटेल्स |
| भर्ती संस्था | बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) |
| पोस्ट का नाम | सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) |
| विज्ञापन संख्या | 13/2026 |
| कुल पोस्ट की संख्या | 300 पोस्ट |
| एग्जाम डेट | 15 जुलाई 2026 (बुधवार) |
| एडमिट कार्ड जारी होने की डेट | जुलाई 2026 के पहले सप्ताह में (एक्सपेक्टेड) |
| चयन प्रक्रिया | प्रीलिम्स (PT), मेंस (Mains) और इंटरव्यू |
| ऑफिशियल वेबसाइट |
BPSC APO Exam Date 2026 से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े
BPSC APO Prelims Exam Schedule: एग्जाम शिफ्ट और टाइमिंग
BPSC अभियोजन अधिकारी की प्रारंभिक एग्जाम एक ही दिन में दो अलग-अलग शिफ्ट्स में आयोजित किए जाएंगे। छात्र शिफ्ट्स की डिटेल्स जानने के लिए यहां नीचे देखें।
-
पहली शिफ्ट - सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
इस शिफ्ट में सामान्य अध्ययन यानी General Studies के एग्जाम होंगे, जो कुल 100 मार्क्स के होंगे।
-
दूसरी शिफ्ट - दोपहर 02:30 बजे से शाम 04:30 बजे तक
इस शिफ्ट में विधि यानी Law के एग्जाम होंगे, यह भी कुल 100 मार्क्स के होंगे।
एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। छात्रों के हर गलत आसंर के लिए 0.25 मार्क्स (1/4th) को काट लिया जाएगा। साथ ही, हर क्वश्न के लिए पांच ऑप्शन दिए जाएंगे, जिसमें एक E ऑप्शन भी उपलब्ध है। इस E ऑप्शन को "प्रयास नहीं किया गया (Not Attempted)" के रूप में दिया जाएगा। इस ऑप्शन का उपयोग छात्र तब ही कर सकते है, जब वह उस क्वश्न का आंसर नहीं देना चाहते हो।
BPSC APO Prelims Exam 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
BPSC APO Prelims Exam के लिए आयोग जब एडमिट कार्ड के लिंक को एक्टिव करेगा, तब छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
1. बिहार लोक सेवा आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bihar.gov.in पर विजिट करें।
2. होमपेज पर ‘Apply Online’ या ‘Dashboard’ लिंक पर क्लिक करें।
3. फिर, अपना यूजरनेम और पासवर्ड को फिल करके लॉगिन इन करें।
3. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड पर ‘BPSC APO Prelims Admit Card 2026’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
4. स्क्रीन पर एडमिट कार्ड आ जाएगा।
5. इसमें अपना नाम, फोटो, एग्जाम सेंटर और रोल नंबर अच्छे से चेक करें।
6. फिर, इसका एक कलर्ड प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
छात्र इस एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने और इंपोर्टेंट डिटेल्स पर नजर बनाएं रखने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करते रहें।
Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.
A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.