JPSC PT Result 2026 Declared: झारखंड सिविल सेवा पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से डाउनलोड करें चयनित अभ्यर्थियों की सूची

Last Updated: Jul 3, 2026, 11:28 IST

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा पीटी परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार जिसने परीक्षा दी थी, वे अब JPSC की ऑफिशियल वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाकर चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं। 

JPSC PT Result 2026 OUT
JPSC PT Result 2026 OUT

JPSC Civil Services PT Result 2026 OUT: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) नेझारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 (Combined Civil Services PT) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जारी कर दिया है। 19 अप्रैल 2026 को आयोजित इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब आयोग की वेबसाइट से चयनित अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं और उसमें अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार अब मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

JPSC PT Result 2026 PDF Download Link

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने सिविल सेवा प्रारंभिक (PT) परीक्षा 2026 का रिजल्ट लिंक 2 जुलाई को आधिकारिक पोर्टल पर एक्टिव कर दिया है। आयोग ने परिणाम मेरिट लिस्ट के रूप में PDF फॉर्मेट में जारी किया है, जिसमें चयनित उम्मीदवारों के रोल नंबर शामिल हैं। हमने अभ्यर्थियों की आसानी के लिए मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में उपलब्ध कराया है।

JPSC PT Result 2026 PDF Link

यहां क्लिक करें

जेपीएससी PT रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार जो झारखंड संयुक्त अर्धसैनिक सेवा प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स की मदद से मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले JPSC की आधिकारिक साइट पर जाएं। 

  • होम पेज पर Press release and P.T. result of the Recruitment of Jharkhand Combined Civil Services Examination (Regular)-2025 Advt.No.-01/2026 (02-07-2026) लिंक पर क्लिक करें। 

  • मेरिट लिस्ट पीडीएफ प्रारूप में स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • इसमें अपना रोल नंबर चेक करें और डाउनलोड करें।

JPSC PT Result का ओवरव्यू

इस भर्ती परीक्षा अभियान के माध्यम से कुल 103 पदों को भरा जाएगा। उम्मीदवार नीचे दी तालिका में रिजल्ट से संबंधित सभी हाइलाइट्स देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

परीक्षा का नाम

झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025

आयोग

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC)

पद 

1013

रिजल्ट जारी

2 जुलाई 2026

परीक्षा तिथि

19 अप्रैल 2026

रिजल्ट मोड

मेरिट लिस्ट (PDF)

आधिकारिक वेबसाइट

jpsc.gov.in

JPSC Main Exam 2026 के लिए आवेदन कब से होंगे?

प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 से 9 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे तक) मुख्य (लिखित) परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया JPSC OTR पोर्टल के माध्यम से पूरी होगी। वहीं, आवेदन फॉर्म की हार्ड कॉपी आयोग के कार्यालय में 14 जुलाई 2026 तक जमा करनी होगी।

जेपीएससी मुख्य परीक्षा 2026 कब होगी?

आयोग के अनुसार मुख्य परीक्षा का आयोजन 18, 19 और 20 जुलाई 2026 को संभावित रूप से किया जाएगा। परीक्षा रांची के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में आयोजित होगी। उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में शिफ्ट और पेपर के बारे में जानकारी देख सकते हैं।

परीक्षा तिथि

प्रथम पाली (सुबह 10:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक)

द्वितीय पाली (दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक)

18 जुलाई 2026

पेपर-I

पेपर-II

19 जुलाई 2026

पेपर-III

पेपर-IV

20 जुलाई 2026

पेपर-V

पेपर-VI

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 11:28 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News