MPESB AEO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश AEO नोटिफिकेशन जारी, 2784 पदों के लिए करें आवेदन

Last Updated: Jul 3, 2026, 11:55 IST

MPESB AEO Recruitment 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल ने ग्रुप 2 और सब ग्रुप 1 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2784 रिक्त पदों को भरा जाएगा। इच्छुक उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

MPESB AEO Recruitment 2026
MPESB AEO Recruitment 2026

MPESB AEO Recruitment 2026: एमपी में कृषि विस्तार अधिकारी (Agriculture Extension Officer) के लिए आवेदन मांगे जा रहे हैं। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य AEO के कुल 2784 रिक्त पदों को भरना है। नोटिफिकेशन 2 जुलाई, 2026 को जारी किया गया है। ऑनलाइन आवेदन 3 से 17 जुलाई तक भरे जाएंगे। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने वाले उम्मीदवारों को फॉर्म में करेक्शन का समय 3 से 22 जुलाई, 2026 तक दिया गया है। 

उम्मीदवारों का सिलेक्शन सीबीटी, मेरिट लिस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर अंतिम नियुक्ति की जाएगी। 

MP AEO Recruitment 2026 Notification: नोटिफिकेशन 

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल की ओर से AEO के 2784 रिक्त पदों को भरा जाएगा। यह भर्ती अभियान ग्रुप 2 और सब ग्रुप 1 की पोस्ट को भरने के लिए है। ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, परीक्षा का आयोजन 2 अगस्त, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले नीचे दिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को पढ़ने की सलाह दी जाती है। 

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी नोटिफिकेशन

MPESB AEO Recruitment 2026: हाइलाइट्स 

एमपी कृषि विस्तार अधिकारी के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई, 2026 की गई है। उम्मीदवार वैकेंसी से जुड़े अन्य हाइलाइट्स नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

संचालन निकाय

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड (MPESB)

परीक्षा का नाम

ग्रुप 2 सब ग्रुप-1 कृषि विस्तार अधिकारी भर्ती परीक्षा

डाक

कृषि विस्तार अधिकारी (AEO)

रिक्तियों की संख्या

2784

एप्लिकेशन मोड

ऑनलाइन

ऑनलाइन आवेदन की तिथि

3 जुलाई 2026

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि

17 जुलाई 2026

आवेदन सुधार विंडो

3 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक

परीक्षा तिथि

2 अगस्त 2026 से

आयु सीमा 

18 से 45 वर्ष 

परीक्षा मोड

कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://esb.mp.gov.in/

MP AEO Recruitment 2026: रिक्त पदों की संख्या 

उम्मीदवार कृषि‍ विस्‍तार‍ अधिकारी के श्रेणीवार रिक्त पदों की संख्या नीचे टेबल में देख सकते हैं। 

श्रेणी 

    NIL

भूतपूर्व सैनिक 

संविदा कर्मी

कुल पद

ओपन

महिला

ओपन

महिला

ओपन

महिला

आरक्षित (UR) 

528 

260 

76 

38 

150 

74 

1126 

आरक्षितरूप‍ से‍ कमजोर‍(EWS) 

208 

102 

30 

14 

60 

30 

444 

अनुसूचित जाति (SC)

148 

74 

22 

10 

42 

20 

316 

अनुसूचित जनजाति (ST) 

58 

28 

08 

04 

16 

08 

122 

अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 

364 

180 

50 

26 

104 

52 

776 

कुल

1306 

644 

186 

92 

372 

184 

2784 

शैक्षणिक योग्यता - 

उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से संबंधित विषय में ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। आवेदन करने से पहले तय योग्यता पूरी करना अनिवार्य है। 

MPESB AEO Recruitment 2026: आवेदन लिंक  

कृषि विस्तार अधिकारी पद के लिए पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन 17 जुलाई, 2026 तक पूरे करने होंगे। अंतिम समय में आने वाली तकनीकी समस्याओं से बचने के लिए डायरेक्ट लिंक यहां उपलब्ध करा दिया गया है। 

यहां क्लिक करें - कृषि विस्तार अधिकारी के लिए आवेदन लिंक 

MPESB AEO Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, MPESB AEO Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 रजिस्ट्रेशन कर एप्लिकेशन फॉर्म भरें। 

स्टेप 4 मांगी गई पर्सनल, एजुकेशनल डिटेल्स भरें। 

स्टेप 5 मांगे गए डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें। 

स्टेप 6 आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करें। 

स्टेप 7 आवेदन पत्र जमा करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें।


Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 11:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News