[OUT] बिहार DElEd उत्तर कुंजी 2026: bsebdeled.com से डाउनलोड करें Bihar Deled Answer Key, ये रहा PDF Link
Bihar Deled Answer Key 2026 OUT: बिहार डीएलएड उत्तर कुंजी 2026 आज, 2 जुलाई को जारी कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा में भाग लिया था, वे अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बिहार डीएलएड आंसर की 2026 PDF डाउनलोड कर सकते हैं और अपने उत्तरों का मिलान करके संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। BSEB Bihar DELED Answer Key 2026 Link नीचे लेख में उपलब्ध है।
Bihar DElEd Answer Key 2026, Sarkari Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने आज 2 जुलाई को बिहार DElEd जॉइंट एंट्रेंस टेस्ट (JET) 2026-28 सेशन की प्रोविज़नल आंसर की अपनी आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से आंसर की डाउनलोड कर सकते है। आंसर की डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी अपने उत्तरों का मिलान कर संभावित अंकों का अनुमान लगा सकेंगे। बिहार DElEd प्रवेश परीक्षा का आयोजन 8 जून से 22 जून 2026 तक किया गया था।
Bihar Deled Answer Key 2026 PDF Download Link
BSEB बिहार DElEd आंसर की 2026 का लिंक आज 2 जुलाई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर एक्टिव कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि की मदद से लॉग इन कर आंसर की और रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हमने नीचे डायरेक्ट डाउनलोड लिंक भी उपलब्ध कराया है।
यहां क्लिक करें- Bihar BSEB DELED Answer Key 2026 Link
Bihar Deled Answer Key 2026 का ओवरव्यू
बिहार D.El.Ed परीक्षा एक राज्य स्तरीय प्रवेश परीक्षा है, जिसके माध्यम से 2 वर्षीय डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) कोर्स में प्रवेश दिया जाता है। इस परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अब बिहार DElEd आंसर की 2026 आधिकारिक वेबसाइट www.bsebdeled.com से डाउनलोड कर सकते हैं। आंसर की की मदद से उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने संभावित अंकों का अनुमान भी लगा सकते हैं।
| परीक्षा का नाम | बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (Bihar DElEd JET 2026) |
| आयोजित करने वाली संस्था | बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) |
| कोर्स | डिप्लोमा इन एलिमेंट्री एजुकेशन (D.El.Ed) |
| शैक्षणिक सत्र | 2026-28 |
| परीक्षा का माध्यम | कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) |
| परीक्षा तिथि | 8 जून से 22 जून 2026 |
| उत्तर कुंजी जारी होने की तिथि | 2 जुलाई 2026 |
| उत्तर कुंजी का प्रकार | प्रोविजनल (अस्थायी) |
| आपत्ति दर्ज करने की तिथि | 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 |
| आपत्ति शुल्क | 50 रुप प्रति प्रश्न |
| लॉगिन विवरण | एप्लीकेशन नंबर एवं जन्म तिथि (DDMMYYYY) |
| आधिकारिक वेबसाइट |
कैसे डाउनलोड करें बिहार DElEd आंसर की 2026?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके बिहार डीएलएड आंसर की 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:
-
BSEB की आधिकारिक वेबसाइट bsebdeled.com पर जाएं।
-
Click Here For Deled Entrance Exam 2026 Objection लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना Application Number और Date of Birth दर्ज करें।
-
लॉग इन करने के बाद स्क्रीन पर आंसर की दिखाई देगी।
-
इसे डाउनलोड करें और अपने अंकों का मिलान करें।
बिहार DElEd उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए कितना शुल्क देना होगा?
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) ने डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2026 की प्रोविजनल उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रश्न या उसके उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 2 जुलाई से 5 जुलाई 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकता है। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने Application Number और जन्म तिथि (DDMMYYYY) के माध्यम से लॉग इन करना होगा। प्रत्येक प्रश्न पर आपत्ति दर्ज करने के लिए 50 रुपये का शुल्क देना अनिवार्य है, जिसका भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि आपत्तियां केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार की जाएंगी और निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
डी०एल०एड० संयुक्त प्रवेश परीक्षा, 2026 के ऑनलाईन (CBT) माध्यम से आयोजित परीक्षा में प्रयुक्त प्रश्नों की उत्तरकुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के संबंध में आवश्यक सूचना।#BSEB #BiharBoard #Bihar@BiharEducation_ pic.twitter.com/z9gX3O1sBN
— Bihar School Examination Board (@officialbseb) July 2, 2026
बिहार डीएलएड परीक्षा कब हुई?
बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने 8 जून से 22 जून 2026 तक आयोजित बिहार डीएलएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा प्रतिदिन दो शिफ्टों में आयोजित की गई थी। पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से 11:30 बजे तक, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक आयोजित हुई थी।
बिहार डीएलएड आंसर की 2026 पर आपत्ति दर्ज करने का मौका
बोर्ड ने प्रोविज़नल आंसर की जारी कर दी है। यदि किसी उम्मीदवार को किसी प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, तो वह 2 जुलाई से 5 जुलाई तक ऑनलाइन ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेगा। सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड फाइनल आंसर की जारी करेगा और इसके आधार पर Bihar DElEd Result 2026 घोषित किया जाएगा।
बिहार DElEd परीक्षा 2026 के लिए मार्किंग स्कीम क्या है?
बिहार DElEd उत्तर कुंजी की मदद से उम्मीदवार अपने संभावित अंकों का अनुमान लगा सकते हैं। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक मिलेगा। गलत उत्तर पर कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है, जबकि छोड़े गए प्रश्नों के लिए न अंक मिलेंगे और न ही अंक काटे जाएंगे। सही उत्तरों की कुल संख्या ही आपका संभावित स्कोर होगी।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.