RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026 OUT: रेलवे एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम डेट जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

Last Updated: Jul 2, 2026, 19:08 IST

आरआरबी ने आरआरबी एएलपी एग्जाम 2026 की डेट ऑफिशियल तौर पर जारी कर दी गई है। छात्र CBT 2 एग्जाम 28 जुलाई 2026 को आयोजित किया जाएगा। CBT 2 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र यहां नीचे दिए गए ऑफिशियल नोटिस को देखें। 

RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026 OUT: रेलवे एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम डेट जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड
RRB ALP CBT 2 Exam Date 2026 OUT: रेलवे एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम डेट जारी, इस दिन आएगा एडमिट कार्ड

आरआरबी (RRB) ने ऑफिशियल तौर पर RRB ALP CBT 2 एग्जाम डेट 2026 की घोषणा कर दी गई है। इस एग्जाम डेट की जानकारी RRB द्वारा जारी एक ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, CBT 1 एग्जाम पास करने वाले शॉर्टलिस्टेड छात्रों के लिए स्टेज 2 (CBT 2) के एग्जाम 28 जुलाई 2026 को देश भर के अलग-अलग सेंटरों पर आयोजित की जाएगी। इस एग्जाम में बैठने के लिए सीबीटी 1 में पास हुए 1,58,705 छात्र भाग लेंगे। 

RRB ALP CBT 2 2026 एग्जाम से जुडी इंपोर्टेंट डेट्स 

RRB ALP CBT 2 2026 एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र नीचे दी गई टेबल से सभी इंपोर्टेंट डेट्स और डिटेल्स का ध्यान रखें।

इवेंट 

इपोर्टेंट बोर्ड 

संस्था का नाम

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB)

पोस्ट का नाम

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP - CEN 01/2025)

कुल वैकेंसी 

10,970 पोस्ट 

आरआरबी एएलपी सीबीटी 2 एग्जाम डेट 

28 जुलाई 2026

एग्जाम सिटी स्लिप 

18 जुलाई 2026

सीबीटी 2 एडमिट कार्ड जारी होने की डेट 

24 जुलाई 2026 (एग्जाम से 4 दिन पहले)

एग्जाम मोड 

ऑनलाइन (CBT)

कुल शिफ्ट

02 शिफ्ट (सुबह और दोपहर)

ऑफिशियल वेबसाइट

rrbcdg.gov.in

एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

आरआरबी 18 जुलाई 2026 को एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी करेगा, जिससे आप जान सकेंगे कि आपका एग्जाम किस शहर में और किस शिफ्ट में है। इसके बाद 24 जुलाई 2026 से आप ऑरिजनल एडमिट कार्ड डाउनलोड कर पाएंगे। सभी छात्र इन्हे डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।  

1. आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर विजिट करें। 

2. होमपेज पर दिए गए ‘CEN 01/2025 - ALP CBT 2 City Slip / Admit Card Download’ लिंक पर क्लिक करें।

3. फिर, लॉगिन विंडो में रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें।

4. कैप्चा कोड भरकर 'Login' बटन पर क्लिक करें। 

5. ऐसे एडमिट कार्ड/सिटी स्लिप स्क्रीन पर आ जाएगी। 

6. आप इसे डाउनलोड करके एक प्रिंटआउट निकाल लें। 

RRB ALP CBT 2 एग्जाम डेट 2026 से जुड़ा ऑफिशियल नोटिस - यहां पढ़े  

आरआरबी एएलपी एग्जाम शेड्यूल 2026

रेलवे भर्ती बोर्ड ने 28 जुलाई 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट rrbcdg.gov.in के माध्यम से RRB ALP 2026 एग्जाम डेट की घोषणा कर दी है। छात्रों को एग्जाम सेंटर पर समय से पहले पहुंचना होगा। एग्जाम डेट से संबंधित सटीक जानकारी के लिए नीचे दी गई टेबल में देखें।

क्रमांक

CEN

पोस्ट

सीबीटी 2 एग्जाम डेट 

1.

सीईएन 01/2025

सहायक लोको पायलट

28 जुलाई 2026

अब एग्जाम में 25 दिन से भी कम का समय बचा है, इसलिए छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे Part A के लिए 'बेसिक साइंस एंड इंजीनियरिंग' और Part B के लिए अपने 'ट्रेड थ्योरी' का रिवीजन शुरू कर दें। 

यहां भी पढ़ें: CBSE Class 12 Supplementary Exam 2026: सीबीएसई 12वीं कंपार्टमेंट एग्जाम डेट जारी, यहां देखें Official Notice

Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jul 2, 2026, 19:08 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News