RPSC Exam Calendar 2026 OUT: आरपीएससी ने जारी किया संशोधित परीक्षा कैलेंडर, जानें किस दिन होगी RAS प्री, RAS मेन्स समेत अन्य परीक्षा
RPSC Revised Exam Calendar 2026 OUT: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने प्रशासनिक कारणों से कई भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में संशोधन करते हुए संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी किया है। नए कैलेंडर के अनुसार RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026, RAS मुख्य परीक्षा, प्रोफेसर (विशेष शिक्षा) सहित कई परीक्षाओं की नई संभावित तिथियां घोषित की गई हैं। अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से संशोधित परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
RPSC Revised Exam Calendar 2026 OUT: राजस्थान में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर है। राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC), अजमेर ने 2 जुलाई को प्रशासनिक कारणों से वर्ष 2026-27 में आयोजित होने वाली 4 महत्वपूर्ण भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव करते हुए संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी नए शेड्यूल के अनुसार RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026, RAS मुख्य परीक्षा 2026, प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) और सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा की नई संभावित तिथियां घोषित की गई हैं। इन भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे उम्मीदवार अब RPSC की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in से संशोधित परीक्षा कैलेंडर की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।

RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 कब होगी?
संशोधित कार्यक्रम के अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा-2026 (RAS Pre Exam 2026) का आयोजन अब 6 दिसंबर 2026 (रविवार) को किया जाएगा। इस परीक्षा के माध्यम से राजस्थान प्रशासनिक सेवा सहित विभिन्न राज्य सेवाओं के पदों पर भर्ती की जाएगी।
प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) परीक्षा की नई तिथि
माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आयोजित होने वाली प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2026 अब 8 दिसंबर 2026 (मंगलवार) को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए आयोग ने नई संभावित परीक्षा तिथि घोषित कर दी है।
सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा कब होगी?
गृह विभाग की सहायक अभियोजन अधिकारी (Assistant Prosecution Officer) मुख्य परीक्षा-2026 अब 27 दिसंबर 2026 (रविवार) को आयोजित होगी।
RAS मुख्य परीक्षा 2026 की नई तिथि
आरपीएससी के संशोधित कैलेंडर के अनुसार RAS मुख्य परीक्षा (Mains) 2026 का आयोजन वर्ष 2027 में 1 मई (शनिवार) और 2 मई (रविवार) को किया जाएगा। मुख्य परीक्षा में केवल प्रारंभिक परीक्षा में पास अभ्यर्थी ही शामिल हो सकेंगे।
आरपीएससी संशोधित परीक्षा कैलेंडर 2026
आरपीएससी द्वारा संशोधित परीक्षा कैलेंडर में चार प्रमुख भर्ती परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव किया गया है। अभ्यर्थी नीचे दी गई तालिका में इन सभी परीक्षाओं की नई परीक्षा तिथियां देख सकते हैं।
| परीक्षा | नई परीक्षा तिथि |
| RAS प्रारंभिक परीक्षा 2026 | 6 दिसंबर 2026 (रविवार) |
| प्राध्यापक (विशेष शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा 2026 | 8 दिसंबर 2026 (मंगलवार) |
| सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा 2026 | 27 दिसंबर 2026 (रविवार) |
| RAS मुख्य परीक्षा 2026 | 1 और 2 मई 2027 |
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.