UP Assistant Boring Technician Exam City Slip 2026 जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
UPSSSC Assistant Boring Technician Exam City Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। आयोग द्वारा यह भर्ती परीक्षा 12 जुलाई 2026 को आयोजित की जाएगी।
UPSSSC Assistant Boring Technician Exam City Slip 2026 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने 2 जुलाई को सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 के लिए एग्जाम सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक आवेदन किया है, वे UPSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपनी परीक्षा शहर की जानकारी ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इस भर्ती के अभियान के तहत 402 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती की जाएगी।

Source: UPSSSC Official Website
UP Assistant Boring Technician Exam 2026 कब होगा?
आयोग द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा 2026 का आयोजन 12 जुलाई 2026 (रविवार) को सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी सहित 3 जिलों में आयोजित होगी।
यूपी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन एग्जाम सिटी स्लिप 2026 लिंक
UPSSSC ने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए परीक्षा शहर (Exam City) की अग्रिम सूचना जारी कर दी है। उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक के माध्यम से लॉग इन कर अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। उम्मीदवार अपनी एग्जाम सिटी स्लिप आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के साथ-साथ मोबाइल ऐप के माध्यम से भी देख सकते हैं। अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हमने नीचे सिटी स्लिप डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया है।
यहां क्लिक करें:- UP Assistant Boring Technician Exam City Slip 2026 Link
ऐसे डाउनलोड करें यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन सिटी स्लिप 2026
उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से यूपी असिस्टेंट बोरिंग टेक्निशियन एग्जाम सिटी स्लिप चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।
-
UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
-
होमपेज पर View ALL News & Alerts पर क्लिक करें।
-
विज्ञापन संख्या-04-परीक्षा/2026, सहायक बोरिंग तकनीशियन मुख्य परीक्षा (प्रा०अ०प०-2025)/05 के अंतर्गत परीक्षा जनपद की अग्रिम सूचना डाउनलोड करने हेतु यहां क्लिक करें लिंक पर क्लिक करें।
-
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करें।
-
स्क्रीन पर परीक्षा शहर की जानकारी दिखाई देगी।
-
इसे डाउनलोड करें और चेक कर लें।
एडमिट कार्ड नहीं है एग्जाम सिटी स्लिप
आयोग ने स्पष्ट किया है कि एग्जाम सिटी स्लिप केवल परीक्षा शहर की सूचना के लिए जारी की गई है। इसे प्रवेश पत्र नहीं माना जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करना होगा, जो अलग से जारी किया जाएगा। इसके बाद आयोग अपनी वेबसाइट पर एडमिट कार्ड जारी करने के संबंध में एक सूचना प्रकाशित करेगा।
यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां
यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन परीक्षा 2026 की महत्वपूर्ण तिथियां नीचे दी तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | तिथि |
| परीक्षा सिटी स्लिप जारी | 2 जुलाई 2026 |
| मुख्य परीक्षा | 12 जुलाई 2026 |
| परीक्षा समय | सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे |
| परीक्षा शहर | गाजियाबाद, लखनऊ और वाराणसी |
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि केवल वे ही उम्मीदवार परीक्षा शहर की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे और बाद में अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे, जिन्होंने मुख्य परीक्षा का निर्धारित शुल्क जमा किया है। इसलिए, जिन उम्मीदवारों ने अभी तक फीस का भुगतान नहीं किया है, वे निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार जल्द से भुगतान करें।
Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.
He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.