Live

LIVE- यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड 2026: upessc.up.gov.in से डाउनलोड करें UPTET Admit Card, एग्जाम 2 जुलाई से शुरू

Vijay Pratap Singh
Jun 30, 2026, 08:47 IST

UPTET Admit Card 2026: यूपी टीजीटी एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किया जाएगा। उम्मीदवार जो 2 से 4 जुलाई 2026 तक आयोजित उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के लिए उपस्थित होंगे, वे अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। 

UPTET 2026 एडमिट कार्ड Direct Link
UPTET 2026 एडमिट कार्ड Direct Link

HIGHLIGHTS

  • UPTET 2026 एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जारी किए जाएंगे।
  • UPTET परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक राज्य भर के केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी।
  • UPTET परीक्षा दो शिफ्टों में होगी: प्राथमिक स्तर (सुबह 9:30 से दोपहर 12:00 तक) और उच्च प्राथमिक स्तर (दोपहर 2:30 से शाम 5:00 तक)।

UPTET Admit Card 2026: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) आज 30 जून को UPTET 2026 का एडमिट कार्ड अपनी वेबसाइट पर जारी करेगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे upessc.up.gov.in पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

ऑफिशियल अधिसूचना के मुताबिक, परीक्षा 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 तक राज्यभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन (पेन-पेपर) मोड में आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर/यूजर आईडी और पासवर्ड या जन्मतिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। 

यूपी टीईटी परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर उसमें दर्ज सभी विवरणों को जरूर चेक कर लें और परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। ध्यान रहें कि बिना वैध प्रवेश पत्र के किसी भी उम्मीदवार को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

UPTET Admit Card 2026 Download Link

यूपी टीईटी एग्जाम कितने शिफ्टों में होगा? 

UPESSC द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, यूपी टीईटी एग्जाम 2 शिफ्टों में आयोजित की जाएगी। पहली शिफ्ट  (प्राथमिक स्तर - कक्षा 1 से 5) सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक और दूसरी शिफ्ट (उच्च प्राथमिक स्तर - कक्षा 6 से 8) दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।

UPTET Admit Card 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार जो यूपी टीईटी परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले हैं, वे नीचे दिए आसान स्टेप्स को फॉलो करके हॉल टिकट को 2 मिनट में डाउनलोड कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।

  2. वेबसाइट के होमपेज पर Candidate Services सेक्शन में 'UPTET 2026 Admit Card' लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब लॉगिन पेज पर अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके सबमिट पर क्लिक करें।

  4. ऐसा करते ही स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड ओपन हो जाएगा।, इसमें दी गई जानकारी को चेक करें और प्रिंट करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Jun 30, 2026, 08:47 IST

    UPTET Admit Card 2026 LIVE: अगर UPTET एडमिट कार्ड में कोई गलती हो तो क्या करें?

    UPTET 2026 का हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद, उस पर दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से जाँच लेना चाहिए। अगर जानकारी, फ़ोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख या परीक्षा केंद्र के विवरण में कोई गलती मिलती है, तो तुरंत अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

  • Jun 30, 2026, 08:36 IST

    UPTET 2026 Admit Card Download Link कहां एक्टिव होगा?

    UPESSC आज 30 जून को UPTET एडमिट कार्ड लिंक upessc.up.gov.in पर जारी करेगा। अभ्यर्थी अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड का उपयोग करके हॉल टिकट़ डाउनलोड करके प्रिंट ले सकेंगे।

  • Jun 30, 2026, 07:28 IST

    UPTET Admit Card 2026 LIVE: हॉल टिकट पर उल्लिखित विवरण

    UPTET Admit Card 2026 डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थियों को हॉल टिकट पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से चेक करना चाहिए। एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, आवेदन संख्या, फोटो, हस्ताक्षर, परीक्षा की तारीख, परीक्षा का समय, परीक्षा केंद्र का नाम व पता, रिपोर्टिंग टाइम और परीक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्देश उल्लिखित होंगे। यदि किसी भी जानकारी में गलती दिखाई देती है, तो अभ्यर्थी को तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करना चाहिए।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More

Trending

Latest Education News