[Revised] Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान 4th ग्रेड रिवाइज्ड रिजल्ट घोषित, यहां से डाउनलोड करें मेरिट लिस्ट PDF

Last Updated: Jun 29, 2026, 21:22 IST

Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: RSSB ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का रिवाइज्ड परिणाम जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर रिजल्ट की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का संशोधित मेरिट लिस्ट पीडीएफ लिंक नीचे लेख में उपलब्ध है।

Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT
Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT

Rajasthan 4th Grade Result 2026 OUT: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा का संशोधित परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी अब अपना संशोधित रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड ने प्रश्न संख्या 108 की उत्तर कुंजी में संशोधन के बाद अभ्यर्थियों के अंकों की दोबारा गणना कर नई मेरिट लिस्ट जारी की है। राजस्थान 4th ग्रेड रिवाइज्ड रिजल्ट 2026, मेरिट लिस्ट PDF का डायरेक्ट लिंक नीचे उपलब्ध है।

राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026-हाइलाइट्स

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। इस भर्ती के लिए 24,71,066 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 21,17,198 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए। यह भर्ती कुल 53,749 पदों के लिए हो रही है। अभ्यर्थी राजस्थान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भर्ती परीक्षा परिणाम से संबंधित सभी हाइलाइट्स नीचे दी टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती संगठन का नाम

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

पद का नाम

ग्रुप डी कर्मचारी

विज्ञापन संख्या

19/2024

रिक्ति पदों की संख्या

53,749

नौकरी का स्थान

राजस्थान

परीक्षा का प्रकार

ऑफलाइन

परीक्षा की तिथि

19, 20, 21 सितंबर 2025

संशोधित रिजल्ट तिथि

29 जून 2026

आधिकारिक वेबसाइट

rssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan 4th Grade Revised Result 2026, Merit List PDF Download Link

राजस्थान 4th ग्रेड रिवाइज्ड रिजल्ट 2026 PDF लिंक RSSB की वेबसाइट पर एक्टिव कर दिया है। परिणाम पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों के रोल नंबर उल्लिखित हैं। हमने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए मेरिट लिस्ट तक पहुंचने के लिए डायरेक्ट लिंक नीचे दिया है। 

Fourth Class Employee 2024

Revised Result Sheet 1 Roll No. 1110101 to 1843674

यहां क्लिक करें

Fourth Class Employee 2024

Result of 3 Withheld Candidates

यहां क्लिक करें

Fourth Class Employee 2024

Revised Result Sheet 2 Roll No. 1843675 to 2574325

यहां क्लिक करें

Fourth Class Employee 2024

Meritwise Revised Result

यहां क्लिक करें

Fourth Class Employee 2024

Revised Result Sheet 3 Roll No. 2574326 to 3297047

यहां क्लिक करें

Fourth Class Employee 2024

Revised Result Sheet 4 Roll No. 3297048 to 3581160

यहां क्लिक करें

 राजस्थान 4th ग्रेड रिजल्ट 2026 कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए स्टेप्स की मदद से राजस्थान 4th ग्रेड रिवाइज्ड रिजल्ट को आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले RSSB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। 

  • इसके बाद होम पेज पर उपलब्ध Result सेक्शन में जाएं और Fourth Class Employee Recruitment 2024 के सामने दिए गए PDF लिंक पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट की PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी। 

  • अब इसे डाउनलोड करें और Ctrl + F की मदद से अपना रोल नंबर सर्च करके अपना परिणाम देखें।

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती: आगे क्या होगा?

राजस्थान चतुर्थ श्रेणी भर्ती 2024 के तहत राज्य में 53,749 पदों पर भर्ती की जा रही है। लिखित परीक्षा 19, 20 और 21 सितंबर 2025 को आयोजित हुई थी, जिसमें 21 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। संशोधित परिणाम में चयनित उम्मीदवारों को अब अगले चरण यानी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) के लिए बुलाया जाएगा। RSSB के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया 9 फरवरी 2026 से शुरू होगी।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 16:47 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News