HSSC जेल वार्डर भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन का कल लास्ट मौका, बिना फीस ऐसे भरें फॉर्म

Last Updated: Jun 29, 2026, 18:00 IST

HSSC CET Group C Phase-II Online Form 2026: HSSC के कुल 1238 जेल वार्डर पोस्ट के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया की लास्ट डेट 30 जून 2026 निर्धारित कि गई है। छात्र नीचे दिए गए डायरेक्ट लिंक का इस्तेमाल करके जल्द रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करें।  

HSSC जेल वार्डर भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन का कल लास्ट मौका, बिना फीस ऐसे भरें फॉर्म
HSSC जेल वार्डर भर्ती 2026 रजिस्ट्रेशन का कल लास्ट मौका, बिना फीस ऐसे भरें फॉर्म

HSSC Jail Warder Recruitment 2026 Last Date Tomorrow: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) द्वारा निकाली गई जेल वार्डर और असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल के 1,238 पोस्ट पर भर्ती के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट कल, 30 जून 2026 है। छात्र HSSC Jail Warder के लिए अलग रजिस्ट्रेशन करना चाहते है, तो वह रात 11:59 बजे तक कर सकते है।

हरियाणा CET ग्रुप-C के फेज-1 का एग्जाम पास कर लिया है, तो वह मुख्य एग्जाम के लिए फॉर्म को फिल कर सकते हैं। छात्र रजिस्ट्रेशन करने के लिए आयोग के ऑफिशियल पोर्टल hssc.gov.in पर जाकर फॉर्म को फिल करके जल्द सबमिट करें।

HSSC CET Group C Phase-II के नोटिस की PDF जारी

एचएसएससी सीईटी ग्रुप C फेज-2 एग्जाम की विज्ञापन संख्या 06/2026 के नोटिस की PDF को ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जारी कर दिया गया है। इस नोटिस की PDF में छात्रों के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया, सेलेक्शन प्रोसेस, फीस, इंपोर्टेंट डेट्स और एग्जाम पैटर्न के बारे में सभी जानकारी दी गई है। छात्र HSSC CET Group C Phase-II के लिए रजिस्ट्रेशन करने करने से पहले इस PDF से पूरी जानकारी हासिल करें। 

HSSC CET Group C Phase-II एग्जाम से जुड़ा नोटिस - यहां पढ़े

HSSC जेल वार्डर और सुपरिंटेंडेंट भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण डेट्स 

HSSC जेल वार्डर में भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 06/2026 (Advt No. 06/2026) में सभी जानकारी दी गई है। यह एग्जाम ऑफलाइन मोड में ओएमआर (OMR) शीट पर करवाया जाएगा। साथ ही, छात्र एग्जाम से जुड़ी सभी डिटेल्स और डेट्स जानने के लिए यहां नीचे दी गई टेबल को देखें।  

इवेंट

महत्वपूर्ण जानकारी 

संस्था का नाम

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC)

कुल पोस्ट की संख्या

1,238 पोस्ट 

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट 

30 जून 2026 (कल रात 11:59 बजे तक)

फॉर्म करेक्शन की डेट

1 जुलाई से 2 जुलाई 2026

रजिस्ट्रेशन फीस 

निःशुल्क 

सेलेक्शन प्रोसेस 

PMT/PST (फिजिकल), लिखित परीक्षा (Mains) और DV

ऑफिशियल वेबसाइट

hssc.gov.in

HSSC CET Group C Phase-II के लिए रजिस्ट्रेशन का डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

HSSC CET Group C के लिए पोस्ट और एलिजिबिलिटी अनुसार डिटेल्स 

1. वार्डर पुरुष: 1,093 पोस्ट 

- एलिजिबिलिटी: 12वीं पास + मेट्रिक में हिंदी/संस्कृत सब्जेक्ट 

- आयु: 18-25 साल 

2. वार्डर महिला: 112 पोस्ट 

- एलिजिबिलिटी: 12वीं पास + मेट्रिक में हिंदी/संस्कृत सब्जेक्ट 

- आयु: 18-25 साल 

3. असिस्टेंट सुपरिंटेंडेंट जेल: 33 पोस्ट (पुरुष/महिला) 

-  एलिजिबिलिटी: ग्रेजुएशन डिग्री 

- आयु: 21-27 साल 

HSSC Jail Warder 2026 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें?

HSSC Jail Warder 2026 CET Group C Phase-II के लिए रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के लिए छात्र नीचे दिए गए इन स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के ऑफिशियल रजिस्ट्रेशन पोर्टल adv062026.hryssc.com पर विजिट करें। 
  2. होमपेज पर दिए गए ‘Apply for Advt No. 06/2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  3. फिर, CET रजिस्ट्रेशन नंबर का उपयोग करके लॉगिन करें।
  4. लॉगिन करने के लिए सभी अपनी जानकारी फिल करें। 
  5. अपनी एलिजिबिलिटी के अनुसार जेल वार्डर या सुपरिंटेंडेंट पोस्ट के लिए प्राथमिकता फिल करें।
  6. सबमिट करने से पहले पूरे फॉर्म को एक बार दोबारा री-चेक (Re-check) कर लें। 
  7. फिर, फॉर्म को फाइनल सबमिट कर दें। 
  8. सबमिट किए गए फॉर्म का प्रिंटआउट निकाल लें। 
Akshara Verma
Akshara Verma

Executive - Editorial

Akshara Verma is a digital journalist working in the GK section of Jagran Josh. She writes in Hindi and is a subject matter expert in Education, Current Affairs, General Knowledge, News, History, and Trending National News, delivering accurate and authoritative content for a wide readership.

A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara brings a strong academic and professional foundation to her work. She has previously held content writing and Public Relations roles at Genesis BCW and Dainik Bhaskar, experiences that have sharpened her ability to craft impactful, audience-first content across diverse formats. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 18:00 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News