भारत का सबसे बड़ा राज्य लोक सेवा आयोग कौन-सा है, जानें

Last Updated: Jun 29, 2026, 18:58 IST

भारत का सबसे बड़ा राज्य लोक सेवा आयोग की स्थापना 1937 में हुई थी। यह आयोग हर साल राज्य में विभिन्न परीक्षाओं का आयोजन करवाता है। इस लेख में हम आयोग के बारे में विस्तार से जानेंगे।

सबसे बड़ा लोक सेवा आयोग
सबसे बड़ा लोक सेवा आयोग

भारत के विभिन्न राज्यों में राज्य स्तरीय परीक्षाओं के लिए राज्य लोक सेवा आयोग का गठन किया गया है। इस कड़ी में देश में एक आयोग ऐसा भी है, जो कि देश का सबसे बड़ा लोक सेवा आयोग है। इस लेख में हम आयोग के इतिहास और संरचना के बारे में विस्तार से जानेंगे।  

कौन-सा है सबसे बड़ा लोक सेवा आयोग 

भारत का सबसे बड़ा लोक सेवा आयोग, उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग(UPPSC)  है। इसका मुख्यालय यूपी की प्रशासनिक और न्यायिक राजधानी प्रयागराज में है।

सबसे बड़ा होने का क्या कारण है

किसी भी राज्य के लोक सेवा आयोग के बड़ा होने के कारण उसकी जनसंख्या पर निर्भर करता है। यूपी देश का सबसे अधिक आबादी वाला राज्य है, जिसकी आबादी 24 करोड़ को पार कर गई है। यहां कुल 75 जिले और 18 मंडल हैं। राज्य की कानून व्यवस्था, राजस्व और विकास कार्यों को संभालने के लिए आयोग द्वारा हर साल प्रांतीय सिविल सेवा (PCS) अधिकारियों की भर्ती की जाती है।

क्या है आयोग का इतिहास

UPPSC की स्थापना ब्रिटिश काल में 1 अप्रैल, 1937 को हुई थी। उस समय इसे संयुक्त प्रांत लोक सेवा आयोग के नाम से जाना जाता था। आजादी के बाद संविधान के भाग 14 के तहत अनुच्छेद 315 से 323 के तहत इसे Autonomous Constitutional Body का दर्जा दिया गया।

क्या है आयोग की संरचना

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में एक अध्यक्ष होता है और अधिकतम 8 सदस्य होते हैं। अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्य के Governor द्वारा की जाती है। इन सभी का कार्यकाल 6 वर्ष या 62 वर्ष की आयु होती है। इन्हें पद से हटाने का अधिकार केवल देश के राष्ट्रपति के पास होता है।

UPPSC द्वारा आयोजित की जाने वाली मुख्य परीक्षाएं

-Combined State/Upper Subordinate Services Exam - PCS परीक्षा, जिसके माध्यम से SDM, DY.SP, BDO और ARTO जैसे बड़े पदों पर नियुक्ति होती है।

-यूपी सचिवालय के लिए समीक्षा अधिकारी और सहायक समीक्षा अधिकारी (RO/ARO) के लिए भी परीक्षा का आयोजन किया जाता है।

-उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा के माध्यम सेराज्य में सिविल जजों की भर्ती होती है।

-राजकीय मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की भर्ती, प्रांतीय वन सेवा और Assistant Engineer की परीक्षाएं आयोजित की जाती हैं।

Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior Executive - Editorial

A seasoned journalist and Multimedia Producer with over 8 years of experience in print and digital media, Kishan specializes in turning complex topics into clear, compelling narratives. Currently working as a Senior Content Writer in the GK section at Jagran Josh, he brings deep subject expertise in History, Polity, and Geography, writing on national and international affairs from a general knowledge perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Jun 29, 2026, 18:58 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News