इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का 2026-27 नया एकेडमिक कैलेंडर जारी, जानें UG-PG कक्षाएं, परीक्षा तिथि और अवकाश की पूरी डिटेल्स

Last Updated: Jul 3, 2026, 14:34 IST

Allahabad University Academic Calendar 2026-27 OUT: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने सेशन 2026-27 का नया एकेडमिक कैलेंडर अपनी ऑफिशियल साइट पर जारी कर दिया है। जारी एकेडमिक कैलेंडर के अनुसार इसमें UG और PG कोर्स की कक्षाओं, सेमेस्टर- वार्षिक परीक्षाओं और अवकाशों का पूरा कार्यक्रम दिया गया है। 

Allahabad University Academic Calendar 2026-27: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी
Allahabad University Academic Calendar 2026-27: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी का 2026-27 का एकेडमिक कैलेंडर जारी

Allahabad University Academic Calendar 2026-27 OUT: इलाहाबाद विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 का नया एकेडमिक कैलेंडर जारी कर दिया है। इस कैलेंडर में यूजी (UG), पीजी (PG), प्रोफेशनल और एनईपी आधारित पाठ्यक्रमों की कक्षाएं, सेमेस्टर परीक्षाएं, वार्षिक परीक्षाएं, आंतरिक मूल्यांकन (CIA), विंटर और समर वेकेशन का पूरा कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके अनुसार नए सत्र की कक्षाएं जुलाई 2026 से शुरू होंगी, जबकि 1st सेमेस्टर की परीक्षाएं नवंबर-दिसंबर 2026 और 2nd सेमेस्टर की परीक्षाएं अप्रैल-मई 2027 में आयोजित की जाएंगी।

Allahabad University Academic Calendar 2026-27 PDF Link-यहां क्लिक करें

UG-PG सेमेस्टर सिस्टम का पूरा शेड्यूल

सेमेस्टर सिस्टम पाठ्यक्रम (UG/PG/NEP/प्रोफेशनल कोर्स)

कक्षाओं का प्रारंभ

यूजी एवं पीजी (सेमेस्टर II, III, IV, VIII एवं IX)

13 जुलाई 2026

 

पीजी (सेमेस्टर I)

24 जुलाई 2026

 

यूजी (सेमेस्टर I)

14 अगस्त 2026

विषम सेमेस्टर परीक्षाएं

यूजी (सेमेस्टर I, III, V, VII) एवं IX तथा एंड सेमेस्टर थ्योरी (कानून संकाय को छोड़कर)

25 नवंबर 2026 से 20 दिसम्बर 2026

सभी यूजी पाठ्यक्रम (सेमेस्टर I) प्रैक्टिकल/वाइवा

25 नवंबर 2026 से 18 दिसम्बर 2026

सभी पीजी विषम सेमेस्टर प्रैक्टिकल/वाइवा

30 नवंबर 2026 से 8 दिसम्बर 2026

सभी पीजी एवं यूजी (कानून संकाय) एंड सेमेस्टर थ्योरी

4 दिसंबर 2026 से 24 दिसम्बर 2026

यूजी (सेमेस्टर III, V, VIII एवं IX) प्रैक्टिकल/वायवा

9 दिसंबर 2026 से 22 दिसम्बर 2026

यूजी (सेमेस्टर I) एंड सेमेस्टर थ्योरी (BCA/B.Sc. Voc.)

9 दिसंबर 2026 से 22 दिसम्बर 2026

सभी पीजी एवं यूजी (कानून संकाय) एंड सेमेस्टर थ्योरी

9 दिसंबर 2026 से 22 दिसम्बर 2026

अन्य महत्वपूर्ण तिथियां (विषम सेमेस्टर)

विवरण

तिथि

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण करने की अंतिम तिथि

31 दिसंबर 2026

शीतकालीन अवकाश

25 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027

सम सेमेस्टर की परीक्षाएं

कक्षाओं का प्रारंभ

सभी यूजी एवं पीजी सम सेमेस्टर

18 जनवरी 2027

सम सेमेस्टर परीक्षाएं

यूजी (सेमेस्टर II एवं IV) एंड सेमेस्टर थ्योरी (BBA/B.Sc. Voc.)

22 अप्रैल 2027 से 5 मई 2027

सभी पीजी एवं यूजी प्रोफेशनल कोर्स सम सेमेस्टर एंड सेमेस्टर थ्योरी

3 मई 2027 से 19 मई 2027

यूजी (सेमेस्टर II) एंड सेमेस्टर थ्योरी (B.A./B.Com.)

6 मई 2027 से 19 मई 2027

यूजी (सेमेस्टर IV) प्रैक्टिकल/वाइवा

6 मई 2027 से 19 मई 2027

सभी पीजी एवं यूजी (कानून संकाय) एंड सेमेस्टर थ्योरी

6 मई 2027 से 28 मई 2027

सभी पीजी एवं यूजी प्रोफेशनल कोर्स सम सेमेस्टर प्रैक्टिकल/वाइवा

18 मई 2027 से 28 मई 2027

अन्य महत्वपूर्ण तिथियां (सम सेमेस्टर)

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण करने की अंतिम तिथि

31 मई 2027

ग्रीष्मकालीन अवकाश

1 जून 2027 से आगे

वार्षिक पाठ्यक्रम (Annual System) का शेड्यूल

यूजी (III एवं IV वर्ष) की कक्षाओं का प्रारंभ

13 जुलाई 2026

वार्षिक यूजी-II (पूर्व छात्र) तथा III एवं IV वर्ष की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

1 मार्च 2027 से

वार्षिक यूजी-II (पूर्व छात्र), III एवं IV वर्ष की थ्योरी परीक्षाएं

1 अप्रैल 2027 से

उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूर्ण करने की अंतिम तिथि

20 मई 2027

ग्रीष्मकालीन अवकाश

1 जून 2027 से आगे

Internal Assessment (CIA) कब होगा?

विश्वविद्यालय के अनुसार UG और PG पाठ्यक्रमों में सतत आंतरिक मूल्यांकन (Continuous Internal Assessment) कुल अंकों का लगभग 30% होगा, जबकि 70% अंक एंड सेमेस्टर परीक्षा के होंगे।

  • विषम सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन का कार्य 10 दिसंबर 2026 तक पूरा किया जाएगा।

  • सम सेमेस्टर के आंतरिक मूल्यांकन का कार्य 30 अप्रैल 2027 तक पूरा होगा।

  • पुराने बैचों के लिए Odd Semester का मूल्यांकन 25 नवंबर 2026 तक और Even Semester का 20 अप्रैल 2027 तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

छात्रों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा के दौरान कोई अतिरिक्त कक्षा या अकादमिक गतिविधि आयोजित नहीं होगी।

  • विभागों को समय पर आंतरिक मूल्यांकन और अंक अपलोड करने के निर्देश दिए गए हैं।

  • आवश्यकता पड़ने पर शनिवार को भी कक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन आयोजित किए जा सकते हैं।

  • किसी भी बदलाव की सूचना विश्वविद्यालय अलग से जारी करेगा।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 13:31 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News