UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी पात्रता परिणाम जारी, डायरेक्ट लिंक से चेक करें

Last Updated: Jul 3, 2026, 13:41 IST

UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026: यूपी एग्रीकल्चर टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप सी परीक्षा का रिजल्ट 2026 जारी कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने कुल 2759 रिक्त पदों के लिए आवेदन किया था। वे लेख में दिए डायरेक्ट लिंक से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं।

UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026
UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026

UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कृषि तकनीकी सहायक का परिणाम 2 जुलाई, 2026 जारी कर दिया है। रिजल्ट आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया गया है। जारी की शॉर्टलिस्ट में मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। UPSSSC का उद्देश्य AGTA के कुल 2759 रिक्त पदों को भरना है। 

UP AGTA Group C Result 2026: पात्रता परिणाम जारी 

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने कृषि तकनीकी सहायक का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जारी किया है। यह रिजल्ट यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर के आधार पर तैयार किया गया है। 2 जुलाई को जारी किया गया पात्रता परिणाम अंतिम नियुक्ति रिजल्ट नहीं है। बल्कि यह उम्मीदवारों की योग्यता के आधार पर अगले चरण के लिए जारी किया गया है। इस चरण में क्वालिफाई होने वाले कैंडिडेट्स को लिखित परीक्षा शामिल होना होगा।  

यहां क्लिक करें - यूपी कृषि तकनीकी सहायक पात्रता परिणाम 2026 

UP AGTA Group C Result 2026: हाइलाइट्स 

यूपी कृषि तकनीकी सहायक का रिजल्ट 2026 आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया गया है। पात्रता परिणाम से जुड़ी हाइलाइट्स आप नीचे दिए गए टेबल में देख सकते हैं। 

भर्ती संगठन

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी)

पोस्ट नाम

कृषि तकनीकी सहायक (AGTA), ग्रुप-C

विज्ञापन संख्या

06 परीक्षा 2026

कुल रिक्तियां

2,759 पोस्ट

परिणाम प्रकार

पात्रता परिणाम 

चयन का आधार

यूपीएसएसएससी पीईटी 2025 स्कोर

परिणाम जारी होने की तिथि

2 जुलाई 2026 (जारी)

ऑफिशियल वेबसाइट

upsssc.gov.in

UP AGTA Eligibility Result 2026: मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवार

कृषि निदेशालय में प्राविधिक सहायक (ग्रुप-सी) के 2759 पदों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2025) के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर कुल 63,693 उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा के लिए चुना गया है। इसी के साथ मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को चुना गया है, जिनके नॉर्मलाइज्ड स्कोर 0.24 अंक से अधिक हैं। 

UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026 Notice

UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

ऑनलाइन रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप को फॉलो कर सकते हैं। 

स्टेप 1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं। 

स्टेप 2 होम पेज पर, UPSSSC AGTA Eligibility Result 2026 पर क्लिक करें। 

स्टेप 3 अब रजिस्ट्रेशन नंबर, जन्म तिथि आदि डिटेल्स डालें। 

स्टेप 4 वेरिफिकेशन कोड डालने के बाद सबमिट करें। 

स्टेप 5 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। 

स्टेप 6 डाउनलोड करें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive - Editorial

Priyanka Pal is an accomplished Education Journalist with over 3.5 years of experience covering government jobs, recruitment notifications, board results, competitive examinations, and education-related news. She currently works with Jagran Josh, where she specializes in reporting on major recruitment and examination updates related to SSC, UPSC, BPSC, UPPSC, Railways, Banking, Defence and other government sectors.

Holding a Bachelor's degree in Journalism & Mass Communication from Ramlal Anand College (DU), Priyanka combines strong journalistic skills with a deep understanding of the education. She completed her schooling under the CBSE Board, where she developed a keen interest in writing and communication.

Priyanka has built expertise in creating accurate, reader-focused, and informative content that helps aspirants stay updated with the latest opportunities and examination developments. Her goal is to deliver content that not only informs but also empowers and inspires readers to achieve their academic and career aspirations.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 13:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News