Skill India ITI Admit Card 2026 Direct Link: स्किल इंडिया डिजिटल SIDH ITI सीबीटी हॉल टिकट skillindiadigital.gov.in पर जारी, परीक्षा 9 जुलाई से

Last Updated: Jul 3, 2026, 12:40 IST

Skill India Digital SIDH ITI CBT Hall Ticket 2026 Link: डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (DGT) ने स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर आईटीआई (ITI) 1st और 2nd ईयर की CBT परीक्षा के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अब SIDH पोर्टल पर जाकर अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकते हैं। आईटीआई CBT परीक्षा का आयोजन देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक किया जाएगा।

Skill India Digital SIDH ITI CBT Hall Ticket 2026 Link
Skill India Digital SIDH ITI CBT Hall Ticket 2026 Link

Skill India Digital SIDH ITI CBT Hall Ticket 2026:  डायरेक्टरेट जनरल ऑफ ट्रेनिंग (DGT) ने स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) पोर्टल पर आईटीआई (ITI) 1st और 2nd ईयर की CBT परीक्षा 2026 के हॉल टिकट जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल होने वाले सभी पात्र ट्रेनी आज 3 जुलाई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट skillindiadigital.gov.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। देशभर में CBT परीक्षा का आयोजन 9 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा।

ITI Hall Ticket 2026 Download Link

DGT की ओर से जारी सूचना के अनुसार, प्रथम और द्वितीय वर्ष के आईटीआई कोर्स की CBT परीक्षा में शामिल होने वाले सभी योग्य अभ्यर्थियों के हॉल टिकट लिंक SIDH पोर्टल पर उपलब्ध करा दिए गए हैं। उम्मीदवार अपने लॉगिन विवरण की सहायता से पोर्टल पर जाकर एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। हमने अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक नीचे लेख में भी दिया है।

यहां क्लिक करें:-

Skill India Digital ITI CBT Hall Ticket 2026 Link-1

Skill India ITI Hall Ticket 2026 Link-2

9 जुलाई से शुरू होगी परीक्षा

आईटीआई CBT परीक्षा 2026 का आयोजन पूरे देश में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 9 जुलाई 2026 से 3 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर प्रवेश के लिए एडमिट कार्ड के साथ एक वैध फोटो पहचान पत्र भी साथ लेकर जाना होगा।

Skill India ITI Exam Schedule Notice


ITI CBT Hall Ticket 2026 कैसे डाउनलोड करें?

हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें।

  1. आधिकारिक SIDH पोर्टल skillindiadigital.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर ITI CBT Hall Ticket 2026 लिंक पर क्लिक करें।

  3. अपना लॉगिन विवरण दर्ज करके साइन इन करें।

  4. स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड दिखाई देगा।

  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए उसका प्रिंटआउट लेकर रख लें।

एडमिट कार्ड में चेक करें ये जानकारी

हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवारों को निम्नलिखित विवरण अवश्य जांच लेने चाहिए।

  • अभ्यर्थी का नाम

  • रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा की तिथि

  • परीक्षा का समय

  • परीक्षा केंद्र का नाम और पता

  • ट्रेड एवं वर्ष

  • महत्वपूर्ण परीक्षा निर्देश

परीक्षा से पहले ध्यान रखें ये बातें

  • परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचें।

  • एडमिट कार्ड और वैध फोटो आईडी साथ लेकर जाएं।

  • एडमिट कार्ड में किसी प्रकार की गलती होने पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से संपर्क करें।

  • परीक्षा से जुड़े सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive - Editorial

Vijay Pratap Singh is an Education and Career Journalist with over 4 years of experience in covering Government Jobs, Sarkari Naukri, Competitive Exams, Recruitment Notifications, Exam Results, Admissions, and Education News. He currently works with Jagran Josh, where he writes extensively on SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC, Railway, Banking, Defence, and other government recruitment examinations.

He holds a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University, Jaipur. His expertise includes government job recruitment, exam notifications, eligibility criteria, application processes, admit cards, answer keys, results, career guidance, courses, and employability skills. Through accurate, well-researched, and timely content, he helps students, job seekers, and competitive exam aspirants stay informed and make better academic and career decisions.

... Read More
First Published: Jul 3, 2026, 12:40 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News