HSSC CET Group D Vacancy 2026: आज ही है आखिरी मौका, हरियाणा ग्रुप डी की 8 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए तुरंत करें Apply
HSSC CET Group D Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत दिनांक 18 जून 2026 को ग्रुप डी की 8 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। आज इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि है।
HSSC CET Group D Vacancy 2026: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर विज्ञापन संख्या 05/2026 के तहत दिनांक 18 जून 2026 को ग्रुप डी की 8 हजार से अधिक वैकेंसी के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी किया है। इन पदों के लिए 19 जून 2026 से ऑनलाइन आवेदन शुरू हो चुके हैं और आज अंतिम तिथि है। अंतिम तिथि के बाद ऑलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। अभी तक जिन उम्मीदवारों ने ग्रुप-डी के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं किया है। उनके पास यह आखिरी मौका है।
एचएसएससी अपने इस भर्ती अभियान के माध्यम से हरियाणा के अलग-अलग सरकारी विभागों में चपरासी, हेल्पर, चौकीदार और माली के पदों को भरना चाहता है। सीईटी परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने के पात्र है।
HSSC CET Group D Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन करने का लिंक
एचएसएससी में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य जानकारी निहित है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान किया गया है।
| एचएसएससी ग्रुप-डी ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
HSSC CET Group D Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
एचएसएससी सीईटी ग्रप-डी के लिए उम्मीदवारों को चयन लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा। इसकी लिखित परीक्षा ऑफलाइन मोड में आयोजित की जाती है। पेपर हिंदी और इंग्लिश दोनों में होता है। इसमें कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQ) आते हैं और प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होता है। परीक्षा कुल 1 घंटा 45 मिनट की होती है। नीचे टेबल में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) |
| पद का नाम | एचएसएससी सीईटी ग्रप-डी |
| रिक्त पदों की संख्या | 8 हजार से अधिक |
| विज्ञापन संख्या | 05/2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 19 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 जुलाई 2026 |
| सलेक्शन प्रोसेस | लिखित परीक्षा और मेरिट लिस्ट |
| ऑफिशियल वेबसाइट | hssc.gov.in |
HSSC CET Group D Vacancy 2026 Eligibility Criteria
एचएसएससी सीईटी ग्रप-डी के पदों की पात्रता मानदंंड को पूरा करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कक्षा 10वीं पास के साथ हिंदी और संस्कृत विषय होना जरूरी है। आयु सीमा 18 वर्ष से 42 वर्ष होना चाहिए।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस देखने की सलाह दी जाती है।
HSSC CET Group D Vacancy 2026 के लि ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
एचएसएससी सीईटी ग्रप-डी पदों के लिए आवेदन करने हेतु आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले एचएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
HSSC CET Group D Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.