Haryana TET 2026 Cut Off: हरियाणा टीईटी परीक्षा के लिए क्या होंगे क्वालीफाइंग मार्क्स? जानें यहां

Last Updated: Jul 5, 2026, 12:58 IST

Haryana TET 2026 Cut Off: हरियाणा एजुकेशन बोर्ड द्वारा आज यानी 05 जुलाई 2026 को एचटीईटी  टीजीटी और पीआरटी परीक्षा आयोजित की रही है।  पहली शिफ्ट सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक होगी। कल एचटीईटी पीजीटी की परीक्षा आयोजित की गई थी। आप नीचे लेख के माध्यम से क्वालीफाइंग मार्क्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana TET 2026 Cut Off
Haryana TET 2026 Cut Off

Haryana TET 2026 Cut Off: हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH) द्वारा हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) राज्यभर में दिनांक 04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को राज्यभर में टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT), पोस्ट ग्रेजुएट टीचर (PGT) और प्राइमरी टीचर (PRT) के लिए आयोजित की जा रही है। कल (दिनांक 04 जुलाई 2026) हरियाणा टीईटी परीक्षा (पोस्ट ग्रेजुएट टीचर) का पहला दिन था, जो सिंगल शफ्ट में (दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.00 तक) थी। आज 05 जुलाई 2026 को हरियाणा टीईटी परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी। आप नीचे लेख में हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा के क्वालीफाइंग मार्क्स के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

Haryana TET 2026 Cut Off - हाइलाइट्स 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा आज 05 जुलाई 2026 को टीचर ग्रेजुएट टीचर (TGT) (लेवल-2) और प्राइमरी टीचर (PRT) की परीक्षा (लेवल-1) दो शिफ्ट में सुबह 10.00 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3.00 बजे से शाम 5.30 बजे तक आयोजित की जा रही है। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।  हरियाणा टीईटी पीजीटी और टीजीटी परीक्षा का सिलेबस सेम है। इस परीक्षा में भी बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र, इंग्लिश, हिंदी, रीज़निंग, संख्यात्मक अभिरुचि, हरियाणा सामान्य ज्ञान और मुख्य विषय आदि विषय से प्रश्न पूछे जाएंगे। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।      

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 

परीक्षा का नाम 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा (HTET) 2026  

पेपर 

पेपर-1  पेपर-2 और पेपर-3

लेवल 

पहली कक्षा से कक्षा 5वीं तक (PRT) 

कक्षा छठी से कक्षा 8वीं तक (TGT) 

कक्षा 9वीं से कक्षा 12वीं तक (PGT)

परीक्षा की तिथि 

04 जुलाई और 05 जुलाई 2026 को आयोजित 

ऑफिशियल वेबसाइट 

bseh.org.in

Haryana TET 2026 Cut Off Marks 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा के कट ऑफ मार्क्स कैटगरी वाइज आयोग द्वारा निर्धारित न्यूनतम क्वालीफाइंग मार्क्स हैं। सामान्य, ओबीसी और एससी सहित अन्य कैटेगरी से संबंधित उम्मीदवार को हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा को पास करने के लिए न्यूनतम अंक लाना अनिवार्य है और कैटेगरी वाइज पासिंग मार्क्स अलग-अलग होते हैं। जनरल कैटेगरी के उम्मीदवार को परीक्षा पास करने के लिए 150 में 90 अंक लाना जरूरी है। बाकी जानकारी आप नीचे टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।   

कैटेगरी 

कट-ऑफ मार्क्स (150 में से)  

जनरल/ओबीसी 

90

एससी व हरियाणा के दिव्यांग उम्मीदवार

83

एससी व अन्य राज्य के दिव्यांग उम्मीदवार

90

Haryana TET 2026 Qualifying Percentage

सामान्य कैटेगरी से जुड़े उम्मीदवारों के लिए हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा का पासिंग प्रतिशत 60 है। बाकी जानकारी आप नीचे दी गई टेबल से प्राप्त कर सकते हैं।

कैटेगरी 

कट-ऑफ प्रतिशत 

जनरल/ओबीसी 

60

एससी व हरियाणा के दिव्यांग उम्मीदवार

55

एससी व अन्य राज्य के दिव्यांग उम्मीदवार

60

Haryana TET 2026 Cut Off कैसे चेक करें? 

हरियाणा टीचर पात्रता परीक्षा की कट ऑफ लिस्ट डाउनलोड करने के लिए आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले हरियाणा एजुकेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं। 

  • होम पेज पर जाएं और What’s New पर क्लिक करें। 

  • Haryana TET 2026 Cut Off पर क्लिक करें। 

  • कैटेगरी वाइज कट-ऑफ लिस्ट आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर नजर आ जाएगी।  

  • कट-ऑफ लिस्ट डाउनलोड कर लें। 

Farhan Khan
Farhan Khan

Executive - Editorial

    Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.

    ... Read More
    First Published: Jul 5, 2026, 12:58 IST

    आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

    Trending

    Latest Education News