Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026: नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आज आखिरी मौका, इस लिंक से करें आवेदन
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026: भारतीय नौसेना ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर अग्निवीर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज (05 जुलाई 2026) आखिरी मौका है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026: भारतीय नौसेना (Indian Navy) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर अग्निवीर अप्रेंटिस के रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। ये भर्तियां बैच संख्या 01/2027 और 02/2027 हेतु अविवाहित पुरुषों के लिए हैं। फिलहाल नोटिफिकेशन में वैकेंसी के बारे में नहीं बताया गया है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 जून 2026 से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि आज यानी 05 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
भारतीय नौसेना में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य जानकारी निहित है।
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 आवेदन करने का डायरेक्ट लिंक
भारतीय नौसेना में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। अगर हम सैलरी स्ट्रक्चर की बात करें, तो यहां स्टाइपेड अमाउंट दिया जाता है, जिसमें 30,000 से 40,000 तक का पैकेज शामिल है। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान किया गया है।
| भारतीय नौसेना में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक |
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
भारतीय नौसेना में अग्निवीर अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के चयन में कुल चार चरण शामिल है। पहले चरण में ऑनलाइन परीक्षा होती है। दूसरे चरण में शारीरिक, लिखित परीक्षा और मेडिकल होता है। तीसरे चरण प्रारंभिक चिकित्सा परीक्षण होता है। चौथे व अंतिम चरण में फाइनल मेरिट तैयार होती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | भारतीय नौसेना (Indian Navy) |
| बैच संख्या | 01/2027 और 02/2027 |
| नोटिफिकेशन | |
| पद का नाम | अग्निवीर अप्रेंटिस |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 05 जून 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 05 जुलाई 2026 |
| चयन के चरण | ऑनलाइन परीक्षा, शारीरिक, लिखित परीक्षा, मेडिकल और दस्तावेजों का सत्यापन |
| ऑफिशियल वेबसाइट | www.joinindiannavy.gov.in |
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 Eligibility Criteria
भारतीय नौसेना में निहित पदों की शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवारों के पास शिक्षा मंत्रालय द्वारा मान्यता प्राप्त स्कूल शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ मैट्रिक पास करना अनिवार्य है और संबंधित इलेक्ट्रिकल और इंजीनियरिंग स्ट्रीम में कुल 50 प्रतिशत अंकों के साथ एआईसीटीई द्वारा मान्यता प्राप्त पॉलिटेक्निक संस्थान से तीन वर्षीय डिप्लोमा कोर्स पूरा करना जरूरी है। 01/2027 बैच के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 01 दिसंबर 2004 और 31 मई 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)। 02/2027 बैच के लिए, उम्मीदवारों का जन्म 01 मई 2005 और 31 अक्टूबर 2009 के बीच होना चाहिए (दोनों तिथियां शामिल हैं)
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में भर्ती से संबंधित शॉर्ट नोटिस देखने की सलाह दी जाती है।
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो करके भारतीय नौसेना में निहित पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
-
सबसे पहले भारतीय नौसेना की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Indian Navy Agniveer Apprentice Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
ये भी पढ़ें: UP Homeguard DV/PST Date 2026: 13 जुलाई से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.