UP Homeguard DV/PST Date 2026: 13 जुलाई से शुरू होगा फिजिकल टेस्ट, जानें कब आएगा एडमिट कार्ड?
UP Homeguard DV/PST Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर यूपी होम गार्ड डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट के लिए नोटिस जारी कर दिया है। टेस्ट में शामिल होने वाले उम्मीदवार वेबसाइट पर जाकर नोटिस की PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
UP Homeguard DV/PST Date 2026: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर यूपी होम गार्ड डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट के लिए नोटिस जारी कर दिया है। इसकी लिखित परीक्षा दिनांक 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी और रिजल्ट दिनांक 28 जून 2026 को जारी किया गया था। यूपी होम गार्ड की लिखित परीक्षा में पास होने वाले उम्मीदवारों को अब दिनांक 13 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 के बीच डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट के लिए निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर उपस्थित होना होगा। इसके लिए एडमिट कार्ड जल्द ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा।
UP Homeguard DV/PST Date 2026 - हाइलाइट्स
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 41,424 होम गार्ड के रिक्त पदों को भरना चाहता है। यूपी होम गार्ड डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने हेतु लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। इसके बिना एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया जा सकता। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती प्राधिकरण का नाम | उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) |
| पद का नाम | यूपी होम गार्ड |
| रिक्त पदों की संख्या | 41,424 |
| यूपी होम गार्ड लिखित परीक्षा तिथि | 25 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित |
| रिजल्ट की तिथि | 28 जून 2026 |
| डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/ फिजिकल टेस्ट ऑफिशियल नोटिस | |
| डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/ फिजिकल टेस्ट तिथि | 13 जुलाई 2026 से 07 अगस्त 2026 |
| एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि | जल्द |
| ऑफिशियल वेबसाइट | uppbpb.gov.in |
UP Homeguard DV/PST Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। त्रुटि पाए जाने पर परीक्षा प्राधिकारी से संपर्क किया जा सकता है। तकनीकी ग्लिच से बचने के लिए अपनी लॉग इन क्रेडेंशियल्स डिटेल्स पहले से तैयार रखें। आप नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले UPPRPB की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
UP Homeguard DV/PST Admit Card 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
-
एडमिट कार्ड कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
-
एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसकी एक कॉपी के साथ वैध आईडी कार्ड (आधार कार्ड, पैन कार्ड, पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट) परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। परीक्षा केंद्र पर समय पर पहुंचे, ताकि वेरिफिकेशन कराने में कोई परेशानी न हो। एग्जाम हॉल में मोबाइल और स्मार्ट वॉच के अलावा कोई प्रतिबंधित वस्तु न लेकर जाएं।
UP Homeguard DV/PST Admit Card 2026 में क्या-क्या डिटेल्स होती हैं?
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड डॉक्यूमेंशन वेरिफिेकेशन/फिजिकल टेस्ट एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद आप इसमें दी गई ये डिटेल्स चेक कर सकते हैं।
-
उम्मीदवार का नाम
-
रोल नंबर
-
रजिस्ट्रेशन नंबर
-
पिता/पति का नाम
-
श्रेणी
-
लिंग
-
फोटो
-
सिग्नेचर
-
परीक्षा की तिथि
-
रिपोर्टिंग का समय
-
परीक्षा केंद्र का नाम और पता
ये भी पढ़ें: Haryana TET Exam Analysis 2026: हरियाणा टीईटी परीक्षा का विश्लेषण, जानिए कैसा रहा पेपर?
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.