Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, इस डायरेक्ट लिंक से करें आवेदन
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,687 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026: बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) ने ऑफिशियल तौर पर बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 3,687 रिक्त पदों की भर्ती के लिए नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। नोटिफिकेशन के तहत ये भर्तियां छह विषयों में संविदा के आधार पर पूरे बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए की जाएंगी, जिसमें 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेज भी शामिल हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना देख रहे उम्मीदवार इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन एचईडी पोर्टल के माध्यम से 03 जुलाई से शुरू हो चुके हैं, जिसकी अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026 है और अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन लिंक
बीएसयूएससी में भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन की PDF में पात्रता मानदंड, वैकेंसी का विवरण, आयु सीमा, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी स्ट्रक्चर, चयन प्रक्रिया, परीक्षा का पैटर्न, आवेदन फीस और आवेदन करने संबंधी महत्वपूर्ण तिथियां आदि सहित अन्य जानकारी निहित है। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन करने से पहले सलाह दी जाती है कि भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक पढ़ें। अपात्र होने की स्थिति में आवेदन फॉर्म रद्द किए जा सकते हैं। आवेदन करने का ऑनलाइन लिंक ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा हेतु नीचे टेबल में भी प्रदान किया गया है।
| बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर ऑनलाइन आवेदन डायरेक्ट लिंक |
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026 - हाइलाइट्स
राज्यपाल सचिवालय, बिहार लोक भवन ने दिनांक 01 जुलाई 2026 को नोटिफिकेशन संख्या बीएसयू (स्टैट्यूट्स) -09/2026-1394/GS(I) के माध्यम से बिहार के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर नई भर्तियों को मंजूरी दी थी। यह स्टैट्यूट्स रेगूलर और संविदा के आधार पर बिहार राज्य विश्विद्यालय अधिनियम, 1976 और पटना अधिनियम, 1976 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर भर्ती करता है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| यूनिवर्सिटी का नाम | बिहार स्टेट यूनिवर्सिटी सर्विस कमीशन (BSUSC) |
| पद का नाम | असिस्टेंट प्रोफेसर |
| रिक्त पदों की संख्या | 3,687 |
| विज्ञापन संख्या | BSUSC/CAP-01 से 06/2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि | 03 जुलाई 2026 |
| ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि | 15 जुलाई 2026 |
| नोटिफिकेशन | |
| ऑफिशियल वेबसाइट | bsusc.bihar.gov.in |
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026 Eligibility Criteria
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती विज्ञापन संख्या CAP-01/26 से CAP-06/26 के तहत की जानी है। भर्तियां छह विषय अर्थात् इंग्लिश, हिंदी, अर्थशास्त्र, इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र के लिए की जाएंगी। असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों में सबसे ज्यादा पद इंग्लिश (674), इतिहास (662) और हिंदी (625) में खाली है। इन पदों के लिए उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्विद्यालय से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी।
नोट - शैक्षणिक योग्यता, आवेदन फीस, आयु सीमा और वैकेंसी सहित अन्य विस्तृत जानकारी के लिए ऊपर टेबल में निहित भर्ती से संबंधित नोटिफिकेशन देखने की सलाह दी जाती है।
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
बिहार असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए उम्मीदवारों का चयन पर्सनल इंटरव्यू, फाइनल मेरिट लिस्ट, और डॉक्यूमेंट्स वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन करने हेतु नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।
-
सबसे पहले बीएसयूएससी की ऑफिशियल वेबसाइट bsusc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होम पेज पर जाएं और रिक्रूटमेंट सेक्शन पर क्लिक करें।
-
Bihar Assistant Professor Vacancy 2026 पर क्लिक करें।
-
रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। एजुकेशनल और पर्सनल डिटेल्स भरें।
-
एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें।
-
आवेदन फीस भरें। अब सबमिट पर क्लिक करें।
-
आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य के लिए अपने पास सुरक्षित रख लें।
Farhan Khan is an education journalist with over 3 years of experience specializing in the public sector recruitment space. From UPSC and SSC to Banking and Defense, he provides end-to-end coverage on exam notifications, admit cards, and Sarkari results. Farhan holds a Master’s degree in Mass Communication from Guru Jambheshwar University and blends research-driven journalism with creative storytelling to guide aspirants through their exam preparation journeys.