MHT CET 2026: महाराष्ट्र राज्य कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) सेल ने PCM ग्रुप के सेशन 1 और 2 दोनों के लिए MHT CET 2026 का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी कर दिया है। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट cetcell.mahacet.org पर जाकर शेड्यूल को देख सकते हैं। सेल 19 मार्च, 2026 को MHT CET 2026 रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलेगा। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, सेशन 1 PCM ग्रुप के एग्जाम अब एक दिन की अतिरिक्त अवधि के साथ 11 से 20 अप्रैल, 2026 तक आयोजित की जाएंगे। सेशन 2 के एग्जाम अब 12 से 16 मई, 2026 तक आयोजित की जाएंगे।
MHT CET 2026: रिवाइज्ड शेड्यूल डेट्स
प्रशासनिक कारणों और छात्रों की भारी संख्या को देखते हुए, बोर्ड ने विशेष रूप से PCM ग्रुप के दोनों सेशन्स की डेट्स में रिवाइज्ड किया है। PCB ग्रुप की डेट्स पहले की तरह ही हैं।
सेशन 1 (अप्रैल 2026)
| ग्रुप | पुरानी डेट्स | नई रिवाइज्ड डेट्स |
| PCM (Physics, Chemistry, Maths) | 11 - 19 अप्रैल | 11 - 20 अप्रैल 2026 |
| PCB (Physics, Chemistry, Biology) | 21 - 26 अप्रैल | 21 - 26 अप्रैल 2026 (कोई बदलाव नहीं) |
सेशन 2 (मई 2026)
| ग्रुप | पुरानी डेट्स | नई रिवाइज्ड डेट्स |
| PCM (Physics, Chemistry, Maths) | 14 - 17 मई | 12 - 16 मई 2026 |
| PCB (Physics, Chemistry, Biology) | 10 - 11 मई | 10 - 11 मई 2026 (कोई बदलाव नहीं) |
Re-opening of Registration: रजिस्ट्रेशन का आखिरी मौका
जो छात्र पहले रजिस्ट्रेशन करने से चूक गए थे, उनके लिए एक बड़ी खुशखबरी है। CET सेल ने रजिस्ट्रेशन पोर्टल को फिर से खोलने का निर्णय लिया है:
- डेट: 19 मार्च और 20 मार्च 2026।
- शर्त: छात्रों को ₹500 की अतिरिक्त लेट फीस के साथ रजिस्ट्रेशन करने का मौका दिया जाएगा।
- नोट: इसके बाद किसी भी परिस्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
MHT CET 2026 Shift Timings: एग्जाम का समय और शिफ्ट
MHT CET की एग्जाम ऑनलाइन मोड (CBT) में दो शिफ्टों में आयोजित की जाएगी:
- शिफ्ट 1 (सुबह): 09:00 AM से 12:00 PM (रिपोर्टिंग समय: 07:30 AM)
- शिफ्ट 2 (दोपहर): 02:00 PM से 05:00 PM (रिपोर्टिंग समय: 12:30 PM)
MHT CET 2026 सिटी इंफोर्मेशन स्लिप जारी
महाराष्ट्र राज्य सामान्य एंट्रेंस एग्जाम प्रकोष्ठ ने MHT CET 2026 के लिए सिटी इंफोर्मेशन स्लिप जारी करते हुए एक महत्वपूर्ण नोटिस भी प्रकाशित किया है। इस स्लिप में छात्रों को उस शहर की जानकारी दी जाएगी, जहां उनका एग्जाम सेंटर स्थित होगा। पहले से प्रकाशित लास्ट एग्जाम कार्यक्रम के अनुसार, MHT CET 2026 एंट्रेंस एग्जाम 24 मार्च से 16 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।
यहां भी पढ़े: Eid-ul-Fitr School Holiday 2026: ईद-उल-फितर पर स्कूल कब तक बंद रहेंगे? जानें संभावित डेट्स

Comments
All Comments (0)
Join the conversation