MPESB PAT Notification 2026: एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए 24 अप्रैल से करें Apply

Last Updated: Mar 18, 2026, 18:41 IST

MPESB PAT Online Form 2026: एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 8 मई, 2026 से शुरू होगें। जारी हुए ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, उम्मीदवार 24 मार्च से फॉर्म भर सकेंगे। 

MPESB PAT Notification 2026
MPESB PAT Notification 2026

MPESB PAT Online Form 2026: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। MPESB ऑनलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 24 मार्च, 2026 से शुरू की जाएगी। इसी के साथ उम्मीदवार अंतिम तिथि 7 अप्रैल, 2026 तक तय आवेदन शुल्क के साथ फॉर्म भरकर सबमिट कर सकते हैं। 

MPESB PAT Notification 2026 PDF: अधिसूचना

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, MPESB प्री एग्रीकल्चर टेस्ट एप्लीकेशन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 7 अप्रैल निर्धारित की गई है। इसी के साथ उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म में करेक्शन 24 मार्च से 12 अप्रैल तक कर सकते हैं। प्री एग्रीकल्चर टेस्ट का आयोजन 8 मई से शुरू किया जाएगा। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन इस लेख में उपलब्ध करा दिया गया है। 

MPESB PAT Online Form 2026: हाइलाइट्स 

एमपीईएसबी आवेदन फॉर्म 24 मार्च 2026 से शुरू होगा और उम्मीदवार 7 अप्रैल 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं। अन्य महत्वपूर्ण विवरण के लिए नीचे दिया गया टेबल देखें:

विवरण 

                  जानकारी 

परीक्षा का नाम 

एमपी प्री एग्रीकल्चर टेस्ट (PAT) 

संगठन

मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB)

फॉर्म भरने की तिथि  

24 मार्च से 7 अप्रैल, 2026 

परीक्षा तिथि 

08 मई शुक्रवार से शुरू होगी

चयन प्रक्रिया 

  • लिखित परीक्षा

  • डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 

  • अंतिम योग्यता मेरिट लिस्ट 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://esb.mp.gov.in/

MPESB PAT Online Form 2026: पात्रता मानदंड 

B.Sc. कृषि और B.Sc. बागवानी के लिए उम्मीदवारों को विज्ञान स्ट्रीम से 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए, जिसमें गणित, जीव विज्ञान या वानिकी जैसे विषय शामिल हों, या कृषि विषय से 10+2 उत्तीर्ण होना चाहिए।

B.Sc. फॉरेस्ट्री विज्ञान विषय के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए और गणित, जीव विज्ञान या वानिकी जैसे विषय पढ़ने चाहिए।

B.Tech एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित और अंग्रेजी विषयों के साथ 10+2 (इंटरमीडिएट) उत्तीर्ण होना चाहिए।

MPESB PAT Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

MPESB प्री एग्रीकल्चर टेस्ट के लिए इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए अपना ऑनलाइन आवेदन पूरा कर सकते हैं। 

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, MPESB PAT Online Form 2026 पर जाएं।

  3. एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए लॉगिन करें।

  4. मांगी गई डिटेल दर्ज करें और फॉर्म में डॉक्यूमेंट अपलोड करें।

  5. फीस भरें और प्रिंट आउट लेना ना भूलें। 

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 18:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News