पिता ढोते हैं ईंटे, बेटा UPSC सिविल सेवा परीक्षा में 778 रैंक लाकर बना अफसर

Last Updated: Mar 18, 2026, 19:20 IST

UPSC CSE 2025 Subramania Bharathi AIR 778: UPSC ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर 06 मार्च 2026 को सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का रिजल्ट 2026 जारी किया था। तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमणयम भारती ने सिविल सेवा परीक्षा 2025  में 778 रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया।

UPSC CSE 2025 Subramania Bharathi AIR 778
UPSC CSE 2025 Subramania Bharathi AIR 778

UPSC CSE 2025 Subramania Bharathi AIR 778: UPSC ने 06 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 का फाइनल रिजल्ट जारी किया। तमिलनाडु के रहने वाले सुब्रमणयम भारती ने कड़ी मेहनत, लगन, अनुशासन और सही रणनीति के दम पर सिविल सेवा परीक्षा में 778 रैंक हासिल कर अपनी एक अलग पहचान बनाई। वह अपने पिता को सबसे बड़ा रोल मॉडल मानते हैं। उनके पिता तपती धूप में ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। पिता की आंखों में आज खुशी के आंसू है कि बेटा अफसर बन गया मेरा। 

कौन है सुब्रमणयम भारती

सुब्रमणयम भारती का जन्म तमिलनाडु में हुआ। सुब्रमणयम ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 में 778 रैंक हासिल की। वह एक बेहद साधारण परिवार से आते हैं, जिनके पास हमेशा संसाधनों की कमी रही। सुब्रमणयम का पिता का नाम मारियाप्पन है, जो ईंट बनाने का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। कठिन परिस्थितियों के वावजूद सुब्रमणयम भारती ने हिम्मत नहीं हारी। पिता के संघर्ष और हौसले से प्रेरित होकर सुब्रमणयम ने अपने लक्ष्य पर फोकस किया और आज जिसका रिजल्ट हमारे सामने हैं। 

सुब्रमणयम भारती Educational Qualification

अगर हम सुब्रमणयम भारती की पढ़ाई की बात करें, तो उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई तमिल मीडियम से की। बाद में इतिहास विषय में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की। सुब्रमणयम के पिता बताते हैं कि बेटे को शुरू से ही पढ़ने का शौक था। हमेशा एक उत्सुकता और जिज्ञासा बनी रहती थी। सुब्रमणयम ने पहले ही प्रयास में UPSC सिविल सेेवा परीक्षा पास कर ली। वह अपनी इस सफलता का श्रेय राज्य सरकार की नान मुधलवन योजना को दिया है। 

सुब्रमणयम भारती ने UPSC सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कैसे की? 

सुब्रमणयम भारती के UPSC सिविल सेवा परीक्षा (CSE) 2025 में सफलता के पीछे लगातार मेहनत, अनुशासन, पढ़ाई के प्रति समर्पण और सही रणनीति रही। वह हमेशा अपडेट रहने के लिए अखबार, सरकारी रिपोर्ट और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर नजरे बनाए रखते थे। मेन्स की परीक्षा के लिए जतिन रोजाना लिख-लिख कर अभ्यास करते थे और इंटरव्यू के लिए मॉक इंटरव्यू में भाग लेते थे। भारती एक इंटरव्यू में कहते हैं कि आपको UPSC एग्जाम क्रैक करने के लिए गाइडेंस बेहद जरूरी है। 

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 19:20 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News