JNVST कक्षा 6 का कट-ऑफ 2026 जारी. यहां navodaya.gov.in से देखें कैटेगरी-वाइज रैंक

Akshara Verma
Last Updated: Mar 18, 2026, 19:21 IST

JNVST Class 6 Cut Off: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने आज, 17 मार्च 2026 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 कक्षा 6 प्रवेश के लिए जिलावार कट-ऑफ स्कोर जारी कर दिए हैं। इसके साथ ही, JNVST2026 कक्षा 6 ग्रीष्मकालीन एग्जाम के रिजल्ट भी घोषित किए गए हैं। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर अपने स्कोर देख सकते हैं।

JNVST Class 6 Cut Off Released at navodaya.gov.in
JNVST Class 6 Cut Off Released at navodaya.gov.in

NVS कक्षा 6 Cut Off 2026: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 के कक्षा 6 एडमिशन के लिए कट ऑफ आज, 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया है। कक्षा 6 के छात्र ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जिलेवार स्कोर देख सकते हैं। बोर्ड ने JNVST 2026 कक्षा 6 ग्रीष्मकालीन सेशन एग्जाम के रिजल्ट भी आज, 17 मार्च 2026 को जारी कर दिए हैं। 

छात्र हर कैटेगरी-वाइज के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक और रैंक ऑनलाइन देख सकते हैं। ये कट-ऑफ अंक स्कूलों में एडमिशन के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक हैं। ये अंक जिलेवार भिन्न होते हैं, क्योंकि मूल्यांकन जिला स्तर पर किया जाता है। कट-ऑफ अंक प्राप्त करने वाले छात्रों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी। वेबसाइट पर आंसर-की और कैटेगरी-वाइज के रिजल्ट उपलब्ध हैं।

JNVST कक्षा 6 कट-ऑफ 2026

जवाहर नवोदय विद्यालय चयन एग्जाम (JNVST) का कट-ऑफ कई कारकों पर निर्भर करता है, जैसे आवेदकों की संख्या, पेपर का कठिनाई लेवल और ग्रामीण/शहरी कोटा।

JNVST 2026: एक्सपेक्टेड कट-ऑफ मार्क्स 

नीचे दी गई टेबल में विभिन्न कैटेगरी-वाइज के लिए एक्सपेक्टेड कट-ऑफ मार्क्स दर्शाए गए हैं। 

कैटेगरी  एक्सपेक्टेड कट-ऑफ (80 में से प्रश्न) संभावित प्रतिशत (%)
सामान्य (General) 73 - 76 91% - 95%
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) 70 - 73 87% - 91%
अनुसूचित जाति (SC) 66 - 70 82% - 87%
अनुसूचित जनजाति (ST) 62 - 66 77% - 82%

रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

अपना स्कोरकार्ड और रैंक चेक करने के लिए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें। 

  1. नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in खोलें।
  2. होमपेज पर 'JNVST Class 6 Result 2026' के लिंक को खोजें।
  3. अपना Registration Number और Date of Birth (DOB) भरें।
  4. 'Check Result' पर क्लिक करते ही आपका परिणाम स्क्रीन पर आ जाएगा।
  5. भविष्य के लिए इसका एक प्रिंटआउट जरूर निकाल लें।

डायरेक्ट लिंक - जेएनवीएसटी 2026 कक्षा 6 मेरिट सूची

JNVST कक्षा 6 मेरिट लिस्ट 2026 से संबंधित महत्वपूर्ण डिटेल्स 

छात्रों को JNVST कक्षा 6 मेरिट लिस्ट 2026 में उल्लिखित महत्वपूर्ण डिटेल्स की जांच अवश्य करनी चाहिए:

  • छात्र का नाम
  • रोल नंबर
  • माता-पिता का नाम
  • जन्म तिथि
  • जिला और राज्य
  • पात्रता स्थिति
  • विषयवार अंक

चयन के बाद जरूरी दस्तावेज 

यदि आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ गया है, तो आपको प्रवेश के समय निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • निवास प्रमाण पत्र
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • कक्षा 3, 4 और 5 की मार्कशीट 
  • आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • ग्रामीण क्षेत्र का प्रमाण पत्र 

वेटिंग लिस्ट का रखें ध्यान

अक्सर पहली लिस्ट जारी होने के बाद कुछ छात्र प्रवेश नहीं लेते या दस्तावेजों की कमी के कारण बाहर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति में नवोदय विद्यालय दूसरी और तीसरी वेटिंग लिस्ट भी जारी करता है। यदि आपके अंक कट-ऑफ के बहुत करीब हैं, तो निराश न हों और ऑफिशियल सूचनाओं पर नजर बनाए रखें।

यहां भी पढ़े: MHT CET 2026 Dates का रिवाइज्ड शेड्यूल जारी, सेशन 1-2 के एग्जाम डेट्स cetcell.mahacet.org उपलब्ध

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 18, 2026, 19:21 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News