Bihar Board 12th Result 2026, Sarkari Result: बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) जल्द ही बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2026 की तिथि और समय की घोषणा अपनी ऑफिशियल वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स पर करेगा। जिन छात्रों ने 2 फरवरी से 13 फरवरी 2026 के बीच आयोजित बीएसईबी क्लास 12 की परीक्षा दी थी, वे आधिकारिक वेबसाइट-seniorsecondary.biharboardonline.com पर जाकर अपने रोल नंबर और रोल कोड की मदद से बीएसईबी 12th रिजल्ट 2026 देख और मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।
Bihar Board 12th Result 2026 Kab Aayega?
Bihar Board Inter ka Result kab aaega: बिहार बोर्ड 12वीं के टॉपर स्टूडेंट्स के इंटरव्यू की प्रक्रिया पूरी करने के बाद ही BSEB रिजल्ट जारी करने की तिथि की घोषणा करेगा। पिछले वर्षों के रुझानों को देखते हुए बिहार बोर्ड इंटर का रिजल्ट 20 मार्च 2026 (Friday) को आने की उम्मीद है हालांकि, अभी तक बीएसईबी की ओर से रिजल्ट को लेकर कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।
छात्र बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 के बारे में लेटेस्ट अपडेट के लिए इस पेज को सेव करके समय-समय पर रिफ्रेश करते रहें।

Comments
All Comments (0)
Join the conversation