Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Date [OUT]: इंतजार खत्म! 24 मार्च को जारी होगा राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का रिजल्ट, देखें आधिकारिक ट्वीट

Last Updated: Mar 17, 2026, 12:01 IST

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट जारी करने की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी है। रिजल्ट 24 मार्च 2026 को जारी किया जाएगा। छात्र जिसने परीक्षा दी थी, वे rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Date OUT
Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026 Date OUT

Rajasthan Board 5th, 8th Result 2026: राजस्थान के लाखों छात्रों और अभिभावकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। Rajasthan Board of Secondary Education (RBSE) द्वारा कक्षा 5वीं और 8वीं के रिजल्ट की तारीख आधिकारिक रूप से घोषित कर दी गई है। बोर्ड के अनुसार, दोनों कक्षाओं के परिणाम 24 मार्च 2026 को जारी किए जाएंगे। एक बार जारी होने के बाद, छात्र अपना रिजल्ट rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर देख सकेंगे

RBSE 5th 8th Result 2026: आधिकारिक घोषणा और ट्वीट

राजस्थान बोर्ड ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक आधिकारिक ट्वीट के माध्यम से रिजल्ट डेट की पुष्टि की है। ट्वीट में बताया गया है कि छात्र अपने परिणाम  24 मार्च 2026 को ऑनलाइन माध्यम से देख सकेंगे। 

राजस्थान बोर्ड 5th, 8th रिजल्ट 2026; कब हुई थी परीक्षा?

राजस्थान बोर्ड की कक्षा 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं इस साल फरवरी-मार्च में आयोजित हुईं। 8वीं की परीक्षा 19 फरवरी से 4 मार्च तक चली, जबकि 5वीं की परीक्षा 20 फरवरी से 6 मार्च 2026 के बीच हुई। इस साल दोनों कक्षाओं में कुल 26.54 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए।

कहां और कैसे चेक करें राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना राजस्थान बोर्ड 5वीं, 8वीं का परिणाम देख सकेंगे। RBSE 5th, 8th रिजल्ट चेक करने के लिए निम्न स्टेप्स फॉलो करें:

  1. RBSE की आधिकारिक वेबसाइट-rajshaladarpan.nic.in और rajshaladarpan.rajasthan.gov.in पर जाएं।

  2. होम पेज“5th Result 2026” या “8th Result 2026” लिंक पर क्लिक करें

  3. अपना रोल नंबर दर्ज करें।

  4. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आ जाएगा।

  5. भविष्य के लिए प्रिंटआउट या स्क्रीनशॉट सेव कर लें।

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 10:19 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News