RBSE 12 Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखरी हफ्ते तक हो सकता है जारी, जानें रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 14:24 IST

RBSE 12th Result 2026 Updates: राजस्थान बोर्ड द्वारा RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 मार्च 2026 के ऑखरी हफ्ते तक घोषित किए जाने की संभावना है। साथ ही, ताजा अपडेट्स के साथ रिजल्ट घोषित करने की डेट और टाइम जल्द जारी होगी।

Rajasthan Board Class 12 Result 2026 Date and Time
Rajasthan Board Class 12 Result 2026 Date and Time

RBSE 12th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) द्वारा मार्च 2026 में 12वीं के रिजल्ट घोषित किए जाने की संभावना है। ताजा अपडेट्स के अनुसार, राजस्थान बोर्ड 12वीं के कला, विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम के रिजल्ट 28 मार्च, 2026 तक घोषित कर सकता है। इससे पहले यह बताया गया था कि RBSE 10वीं के रिजल्ट 2026, 20 मार्च 2026 तक घोषित किए जा सकते हैं। 

RBSE 12वीं का रिजल्ट 2026 देखने के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर विजिट करें। छात्रों को रिजल्ट की अपडेट्स लेने के लिए ऑफिशियव वेबसाइट पर जाकर संबंधित RBSE 12वीं विज्ञान, कला और वाणिज्य स्ट्रीम के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। साथ ही, जब वेबसाइट पर रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा, तब छात्रों को अपने 12 नंबर वाले रोल नंबर का इस्तेमाल करना होगा। 

RBSE 12वीं रिजल्ट 2026: मुख्य हाइलाइट्स

राजस्थान बोर्ड इस साल रिकॉर्ड समय में कॉपियों का मूल्यांकन पूरा कर रहा है। संभावना जताई जा रही है कि 28 मार्च 2026 तक नतीजे ऑफिशियल वेबसाइट पर लाइव हो जाएंगे।

इवेंट डिटेल्स 
बोर्ड का नाम माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान (RBSE)
एग्जाम का नाम सीनियर सेकेंडरी (कक्षा 12वीं) परीक्षा 2026
स्ट्रीम (संकाय) साइंस, कॉमर्स और आर्ट्स
रिजल्ट की एक्सपेक्टेड डेट 28 मार्च 2026
रिजल्ट का समय दोपहर 12:15 बजे या 2:00 बजे (संभावित)
ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in

रिजल्ट को लेकर क्या है ताजा अपडेट?

बोर्ड सूत्रों के अनुसार, राजस्थान बोर्ड सबसे पहले विज्ञान (Science) और वाणिज्य (Commerce) वर्ग के रिजल्ट जारी करेगा, उसके तुरंत बाद या साथ में कला (Arts) वर्ग का रिजल्ट घोषित किया जाएगा।

  • मूल्यांकन प्रक्रिया: कॉपियों की चेकिंग का काम अंतिम चरण में है। साथ ही, डेटा फीडिंग शुरू हो चुकी है।
  • प्रेस कॉन्फ्रेंस: शिक्षा मंत्री या बोर्ड अध्यक्ष प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए टॉपर्स की घोषणा के साथ पोर्टल को लाइव करेंगे।

स्कोरकार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें?

रिजल्ट जारी होते ही आप इन 5 आसान स्टेप्स को फॉलो करके अपनी मार्कशीट देख सकते हैं:

  1. ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in पर विजिट करें।
  2. होमपेज पर "RBSE 12th Result 2026" (अपनी स्ट्रीम के अनुसार) पर क्लिक करें।
  3. अपना रोल नंबर बॉक्स में सावधानी से भरें।
  4. 'Submit' बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  5. अपने स्कोरकार्ड का प्रिंटआउट निकालें या इसे भविष्य के लिए सेव कर लें।

पिछले 3 सालों के रिजल्ट के ट्रेंड्स

राजस्थान बोर्ड के पिछले कुछ सालों के रिजल्ट डेट्स पर नजर डालें, तो बोर्ड अक्सर मार्च और मई के बीच रिजल्ट जारी करता रहा है, लेकिन इस बार प्रक्रिया काफी तेज है। 

साल  रिजल्ट जारी होने की डेट
2025 20 मई
2024 20 मई
2023 18 मई

यहां भी पढ़े: rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जल्द आ सकता हैं राजस्थान बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026, जानें पिछलें सालों के रुझान

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 14:24 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News