Bihar Daroga Result 2026 OUT: Bihar Police Subordinate Services Commission (BPSSC) ने आज 16 मार्च 2026 को बिहार पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) भर्ती परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर बिहार पुलिस दरोगा रिजल्ट 2026 की मेरिट लिस्ट पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं। आयोग ने चयनित उम्मीदवारों की सूची पीडीएफ फॉर्मेट में जारी की है, जिसमें उम्मीदवार अपना रोल नंबर चेक कर सकते हैं। जिन अभ्यर्थियों का नाम या रोल नंबर मेरिट लिस्ट में शामिल है, उन्हें अब भर्ती प्रक्रिया के अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा।
बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग द्वारा गृह विभाग (आरक्षी शाखा), बिहार सरकार में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) के 1799 पदों पर सीधी भर्ती के लिए विज्ञापन संख्या 05/2025 23 सितंबर 2025 को जारी किया गया था। इसके तहत 18 जनवरी 2026 (रविवार) और 21 जनवरी 2026 (बुधवार) को दो-दो पालियों में प्रारंभिक लिखित परीक्षा आयोजित की गई। इस परीक्षा के लिए कुल 10,36,702 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।प्रारंभिक लिखित परीक्षा में कुल 7,26,231 उम्मीदवार शामिल हुए। वहीं, 29,272 अभ्यर्थियों को कदाचार और अन्य कारणों के चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया।
Bihar Police SI Result 2026 PDF Download Link
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहार पुलिस SI (दरोगा) परिणाम 2026 पीडीएफ लिंक आज 16 मार्च 2026 को एक्टिव कर दिया गया है। जिन उम्मीदवारों ने बिहार पुलिस दरोगा (SI) प्रारंभिक परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर या नीचे दिए लिंक पर क्लिक कर मेरिट लिस्ट PDF डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से, बिहार पुलिस दरोगा (SI) के कुल 1,799 पद भरे जाएंगे।
यहां क्लिक करें- Bihar Police SI Result 2026 PDF Link
BPSSC SI Result: बिहार पुलिस SI (दरोगा) कट ऑफ 2026
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने रिजल्ट के साथ, कट ऑफ अंक भी जारी कर दिए हैं। इसमें सामान्य वर्ग (GEN) के पुरुषों की कट-ऑफ 130.671300 और महिलाओं की 106.848209 रही है।उम्मीदवार नीचे दी इमेज में कैटेगरी वाइज बिहार दरोगा कट ऑफ अंक देख सकते हैं।

Bihar Daroga Result 2026- बिहार पुलिस दारोगा (SI) परीक्षा परिणाम हाइलाइट्स
बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग ने बिहार सरकार के गृह विभाग (पुलिस शाखा) में पुलिस सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) के पद के लिए 1,799 खाली पदों हेतु आयोजित प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम अपनी आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर PDF फॉर्मेट में अपलोड कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे परीक्षा से संबंधित अन्य सभी मुख्य बातें नीचे दी गई तालिका में देख सकते हैं।
| विवरण | जानकारी |
| भर्ती बोर्ड का नाम | बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) |
| पद का नाम | सब-इंस्पेक्टर (दरोगा) |
| विज्ञापन संख्या | 05/2025 |
| प्रीलिम्स परीक्षा तिथि | 18 और 21 जनवरी 2026 |
| कुल रिक्त पद | 1799 |
| बिहार पुलिस SI रिजल्ट 2026 जारी होने की तिथि | 16 मार्च 2026 |
| आधिकारिक वेबसाइट | bpssc.bihar.gov.in |
| मार्किंग स्कीम | प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक |
| नेगेटिव मार्किंग | 0.2 अंक |
Bihar Police SI Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें बिहार दरोगा मेरिट लिस्ट PDF
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना बिहार पुलिस SI (दारोगा) रिजल्ट चेक कर सकते हैं:
-
सबसे पहले Bihar Police Subordinate Services Commission की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर “Result-Ref.:Advt. No.-05/2025: Result of Preliminary Written Examination for the Post of Police Sub-Inspector in Home (Police) Dept., Govt. of Bihar लिंक पर क्लिक करें।
-
इसके बाद मेरिट लिस्ट की पीडीएफ स्क्रीन पर खुल जाएगी।
-
पीडीएफ में अपना रोल नंबर सर्च (Ctrl + F) करें।
-
भविष्य के लिए मेरिट लिस्ट का प्रिंट या डाउनलोड कर लें।
Bihar Daroga Result 2026 के आंकड़े

Comments
All Comments (0)
Join the conversation