JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026: जेएसएससी झारखंड एएनएम एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

Last Updated: Mar 16, 2026, 14:41 IST

JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026: जेएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 18 मार्च और 19 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026
JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026

 JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा (JANMC-2025) के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। इसकी परीक्षा 18 मार्च और 19 मार्च को रांची में आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स अर्थात् रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड/डेट ऑफ बर्थ का इस्तेमाल करके एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जेएसएससी झारखंड एएनएम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक एक्टिव हो गया है। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक चेक करें। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने का लिंक नीचे उपलब्ध कराया गया है। 

जेएसएससी झारखंड एएनएम एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड लिंक

क्लिक करें 

JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026 - हाइलाइट्स 

जेएसएससी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)

परीक्षा का नाम 

झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा (JANMC-2025)

पद का नाम 

एएनएम 

रिक्त पदों की संख्या 

3181 

विज्ञापन संख्या 

03/2025 और 04/2025 

एडमिट कार्ड जारी होेने की तिथि 

14 मार्च 2026 

परीक्षा की तिथि 

18 मार्च और 19 मार्च 2026 

मोड ऑफ एग्जाम 

कंप्यूटर बेस्ट टेस्ट (CBT) 

ऑफिशियल वेबसाइट 

jssc.jharkhand.gov.in

JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026 डाउनलोड कैसे करें? 

जेएसएससी झारखंड एएनएम प्रतियोगी परीक्षा हेतु एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले जेएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं। 

  • JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • एडमिट कार्ड में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसका एक प्रिंट परीक्षा केंद्र पर लेकर जाएं। 

JSSC Jharkhand ANM Admit Card 2026 में क्या-क्या जानकारी निहित होती है? 

एडमिट कार्ड सफलतापूर्वक डाउनलोड करने के बाद इसमें निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। इसकी लिस्ट नीचे दी गई है। 

  • उम्मीदवार का नाम 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर

  • रोल नंबर 

  • पिता का नाम 

  • परीक्षा केंद्र का स्थान 

  • फोटो और सिग्नेचर 

  • परीक्षा की तिथि और समय 

  • परीक्षा संबंधी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश 

नोट - एडमिट कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर एक वैध आईडी साथ ले जाएं। इसके बिना प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। मोबाइल और स्मार्ट वॉट सहित अन्य उपकरण न ले जाएं। 

ये भी पढ़ें: Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड की 10वीं की परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी, ऐसे करें चेक

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 14:41 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News