Bihar Police SI Cut off 2026: जनरल, SC, ST, महिला और पुरुष श्रेणीवार सहित कट ऑफ देखें

Last Updated: Mar 16, 2026, 17:29 IST

Bihar Police SI Cut off 2026: बिहार पुलिस एसआई परिणाम के साथ - साथ कट ऑफ मार्क्स भी ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जारी कर दिया गया है। जिसमें 29272 कैंडिडेट अयोग्य घोषित किए गए हैं। जो उम्मीदवार 18 और 21 जनवरी की परीक्षा में शामिल थे, वे क्षेणीवार कट ऑफ अंक इस लेख में देख सकते हैं। 

Bihar Police SI Cut off 2026 Out
Bihar Police SI Cut off 2026 Out

Bihar Police SI Cut off 2026: बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने बिहरा सब -इंस्पेक्टर परिणाम 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार इस लेख के माध्यम से जनरल, एससी, एसटी सहित सभी श्रेणीयों के कट अंक देख सकते हैं। संबंधित भर्ती अभियान के तहत बिहार सरकार के के गृह विभाग (पुलिस) में सब इंस्पेक्टर के 1799 रिक्त पदों को भरना है। एसआई परीक्षा का आयोजन 18 और 21 जनवरी, 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा के बाद परिणाम आज 16 मार्च, 2026 को ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दिए गए हैं। परिणामों के साथ - साथ आयोग की ओर से श्रेणीवार कट ऑफ लिस्ट भी जारी कर दी गई है। 

Bihar Police SI Cut off 2026: कट ऑफ जारी 

बिहार पुलिस एसआई कट ऑफ अंक परिणामों के साथ-साथ ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। श्रेणीवार पुरुष और महिला वर्ग के लिए कट अंक अंक अलग - अलग जारी की गई है। कट ऑफ से अधिक अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवार चयन प्रक्रिया के अगले चरण यानि मेन्स परीक्षा में शामिल हो सकेंगे। 

आयोग की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के अनुसार, संबंधित भर्ती परीक्षा का आयोजन दो - दो पालियों में 18 और 21 जनवरी, 2026 को किया गया था। प्रीलिम्स परीक्षा कुल 1036702 उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई थी। लेकिन परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 726231 दर्ज की गई।

Bihar Police SI Result 2026 

Bihar Police SI Cut off 2026: हाइलाइट्स 

बिहार पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा में कुल 726231 (सात लाख छब्बीस हजार दो सौ एकतीस) उम्मीदवार शामिल हुए। जिन उम्मीदवारों ने यह परीक्षा दी थी, वे परीक्षा से संबंधित अन्य सभी मुख्य बातें नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं।

विवरण

जानकारी

भर्ती बोर्ड का नाम

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC)

पद का नाम

सब-इंस्पेक्टर (दरोगा)

विज्ञापन संख्या

05/2025

प्रीलिम्स परीक्षा तिथि

18 और 21 जनवरी 2026

कुल रिक्त पद

1799

बिहार पुलिस SI रिजल्ट 2026 तिथि

16 मार्च 2026

आधिकारिक वेबसाइट

bpssc.bihar.gov.in

मार्किंग स्कीम

प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक

नेगेटिव मार्किंग

0.2 अंक

Bihar Police SI Cut off 2026: उम्मीदवारों के अयोग्य होने के कारण

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स लिखित परीक्षा में 726231 उम्मीदवार शामिल हुए। जिनमें से 29272 कैंडिडेट कदाचार तथा अन्य कारणों से अयोग्य घोषित किए गए जिसका कारण निम्नलिखित है:

अयोग्य होने का कारण 

संख्या 

कदाचार 

14

उत्तर पत्रक (OMR) पर गलत रोल नंबर 

14591

उत्तर पत्रक (OMR) पर गलत प्रश्न पुस्तिका संख्या 

9992

उत्तर पत्रक (OMR) पर हस्ताक्षर नहीं 

529

हिंदी अनुच्छेद नहीं लिखा 

1139

अंग्रेजी अनुच्छेद नहीं लिखा

2851

हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों अनुच्छेद नहीं लिखा

156

Bihar Police SI Cut off 2026: श्रेणीवार कट ऑफ अंक 

बिहार पुलिस एसआई प्रीलिम्स परीक्षा 2026 में शामिल हुए उम्मीदवार, परीक्षा के कठिनाई स्तर को जानने के लिए कट ऑफ अंक पीडीएफ देख सकते हैं। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट bpssc.bihar.gov.in पर जाकर कट ऑप मार्क्स देख सकते हैं। अन्य विवरणों के लिए नीचे दी गई टेबल देखें:

बिहार पुलिस एसआई श्रेणीवार कट ऑफ अंक 2026

वर्ग 

पुरुष 

महिला 

FFW (पुरुष)

FFW (महिला)

ट्रांसजेंडर

जनरल 

130.67

106.84

77.36

78.31

 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग

124.33

98.30

78.15

78.02

 

अनुसूचित जाति 

113.55

79.84

85.06

78.31

 

अनुसूचित जनजाति 

111.49

88.01

-

-

 

अत्यंत पिछड़ा वर्ग 

124.40

94.40

77.61

78.18

 

पिछड़ा वर्ग 

126.24

99.70

78.15

70.02

 

पिछड़े वर्ग की महिला

 

96.44

     

ट्रांसजेंडर

       

60.187

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 15:55 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News