Live

India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live: इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट indiapostgdsonline.gov.in पर जल्द, स्टेट वाइज चेक करें

Priyanka Pal
Mar 16, 2026, 14:47 IST

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद अब दूसरी मेरिट लिस्ट स्टेट वाइज जारी होने वाली है। आवेदन करने वाले लाखों उम्मीदवार India Post GDS 2 Merit List 2026 से जुड़ा हर लेटेस्ट अपडेट यहां इस लेख के माध्यम से जान सकते हैं। 


इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट 2026
इंडिया पोस्ट जीडीएस दूसरी मेरिट लिस्ट 2026

HIGHLIGHTS

  • इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द
  • ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर सहित पदों की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी
  • उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे

India Post GDS 2nd Merit List 2026: इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए लगभग लाखों उम्मीदवारों द्वारा आवेदन किया गया है। लेकिन, इस भर्ती के तहत कुल 28,636 रिक्त पदों को भरा जाएगा। जिसमें ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर और अन्य पद शामिल हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम सर्किलवाइज मेरिट लिस्ट के माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर देख सकेंगे। 

इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से पहली मेरिट लिस्ट 6 मार्च, 2026 को जारी की गई थी। जिसके बाद अब उम्मीदवार दूसरी मेरिट लिस्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। 

India Post GDS 2nd Merit List 2026: डाउनलोड लिंक 

इंडिया पोस्ट जीडीएस की ओर से ग्रामीण डाक सेवक, ब्रांच पोस्टमास्टर और असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर सहित सर्किलवाइज मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी। जिसे उम्मीदवार अपने रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से डाउनलोड कर पाएंगे। उम्मीदवारों को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद पीडीएफ डाउनलोड करने का डायरेक्ट लिंक इस लेख के माध्यम से उपलब्ध करा दिया जाएगा। 

India Post GDS 2nd Merit List 2026: मेरिट लिस्ट डाउनलोड करने के स्टेप 

इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप फॉलो कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं। 

  2. होम पेज पर, GDS 2026 Shortlisted Candidate पर जाएं।

  3. अब अपने राज्य या सर्किल का चुनाव करें।

  4. मेरिट लिस्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5.  मेरिट लिस्ट पीडीएफ ओपन कर अपना रोल नंबर सर्च करें।

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 16, 2026, 14:47 IST

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live

    इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं हुआ है; चयन 10वीं के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया गया है। चयनित उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

  • Mar 16, 2026, 14:26 IST

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live: इंडिया पोस्ट जीडीएस

    इंडिया पोस्ट जीडीएस की दूसरी मेरिट लिस्ट 2026 सर्किल वाइज जारी की जाएगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों को ऑफिशियल पीडीएफ लिंक यहां इस लेख में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इस भर्ती के तहत 28,636 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं, जिसके लिए लाखों उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

  • Mar 16, 2026, 14:19 IST

    India Post GDS 2nd Merit List 2026 Live: दूसरी मेरिट लिस्ट

    इंडिया पोस्ट जीडीएस भर्ती 2026 के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जल्द ऑफिशियल वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जारी होने वाली है। हर लेटेस्ट अपडेट के लिए इस लेख से जुड़ रहें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More

Trending

Latest Education News