RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, जानें डिटेल्स

Last Updated: Mar 16, 2026, 16:14 IST

RRB ALP Recruitment 2026: आरआरबी ने अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 16 मार्च 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन के तहत कुल 11,127 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। पदों के लिए इच्छुक उम्मीदवार पात्रता मानदंड और आयु सीमा सहित जानकारी के लिए हमारा यह लेख पढ़ सकते हैं। 

RRB ALP Recruitment 2026
RRB ALP Recruitment 2026

 RRB ALP Recruitment 2026: रेल मंत्रालय ने रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) की ओर से अपनी ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर  11,127 असिस्टेंट लोको पायलट की भर्ती के लिए एक शॉर्ट नोटिफिकेशन 2026 जारी कर दिया है। यह नोटिफिकेशन सभी रोजगार समाचार में प्रकाशित किया गया। इसमें रिक्तियों की संख्या, रजिस्ट्रेशन की तिथि, सैलरी और पात्रता मानदंड से जुड़ी अन्य महत्पूर्ण जानकारी निहित है। आरआरबी एएलपी की भर्ती से जुड़ा नया नोटिफिकेशन 14 मई 2026 को सभी रीजनल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 मई 2026 से शुरू होंगे, जिसकी अंतिम तिथि 14 जून 2026 है। अंतिम तिथि के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। 

RRB ALP Recruitment 2026 - हाइलाइट्स 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) जल्द ही विज्ञापन संख्या CEN 01/2026 के तहत साल 2026 में पहला भर्ती अभियान शुरू करेगा। इसमें कुल  11,127 असिस्टेंट लोको पायलट के रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आप नीचे टेबल से भर्ती से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB)

पद का नाम 

असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) 

रिक्त पदों की संख्या 

11,127

ऑफिशियल शॉर्ट नोटिफिकेशन 

क्लिक करें 

विज्ञापन संख्या

CEN 01/2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 

15 मई 2026 

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 

14 जून 2026

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbapply.gov.in

RRB ALP Recruitment 2026 Eligibility Criteria 

इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग है। उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की मार्कशीट, संबंधित ट्रेड में आईटीआई और पद-वार के अनुसार 3 वर्ष का अनुभव होना आवश्यक है। उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। आयु में छूट सरकारी नियमों के तहत दी जाएगी। 

नोट - शैक्षणिक योग्यता और आयु से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए आरआरबी एएलपी की भर्ती से जुड़ा नया नोटिफिकेशन पढ़ने की सलाह दी जाती है, जो कि 14 मई 2026 को जारी किया जाएगा। 

RRB ALP Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? 

आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट पद हेतु इच्छुक उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले आरआरबी की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जाएं। 

  • RRB ALP Recruitment 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरा करें। पर्सनल और एजुकेशन डिटेल्स भरें। 

  • एजुकेशनल डॉक्यूमेंट्स सहित फोटो और सिग्नेचर अपलोड करें। 

  • आवेदन फीस भरें। आवेदन फीस में निहित जानकारी को अच्छे से चेक करें। 

  • सबमिट पर क्लिक करें। आवेदन फॉर्म का एक प्रिंट भविष्य में अपने पास रख लें। 

RRB ALP Recruitment 2026 के लिए चयन प्रक्रिया और आवेदन फीस 

आरआरबी में असिस्टेंट लोको पायलट के लिए चयन प्रक्रिया चार चरणों में पूरी की जाएगी। पहले चरण में कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 1), दूसरे चरण में  कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT 2), तीसरे चरण में कंप्यूटर बेस्ड एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT) और चौथे एवं अंतिम चरण में दस्तावेजों के सत्यापन सहित मेडिकल होगा। एससी/एसटी/ एक्स-सर्विसमैन/ महिला/माइनॉरिटी/ ईडब्ल्यूएस से जुड़े उम्मीदवारों को 250 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। अन्य उम्मीदवारों को 500 रूपये आवेदन फीस भरनी होगी।  

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 16:14 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News