JAC Board Result 2026 Date: क्या झारखंड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट इस डेट को आ सकता है?

Last Updated: Mar 17, 2026, 11:46 IST

JAC Board 10th,12th Result 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) अप्रैल 2026 में झारखंड बोर्ड मैट्रिक 10वीं और 12वीं के रिजल्ट जारी कर सकता है। स्टूडेंट अपने रिजल्ट रोल नंबर और रोल कोड के जरिए ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर जाकर चेक कर सकेंगे। 

JAC Board Result 2026 Date
JAC Board Result 2026 Date

JAC Board 10th,12th Result 2026: झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ओर से अप्रैल 2026 में झारखंड बोर्ड मैट्रिकुलेशन 10वीं और इंटरमीडिएट 12वीं का रिजल्ट जारी कर सकता है। स्टूडेंट अपना रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स को रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। 

इसके अलावा, छात्र डिजिलॉकर के माध्यम से ऑनलाइन और एसएमएस के माध्यम से ऑफलाइन भी अपने स्कोर देख सकते हैं। इन सबके अलावा, स्टूडेंट अपने बोर्ड रोल नंबर का उपयोग करके jagranjosh.com/results पर JAC परिणाम 2026 देख सकते हैं।

JAC Board Result 2026: झारखंड बोर्ड रिजल्ट जारी होने की तिथि

झारखंड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट अप्रैल में जारी किए जा सकता है। लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया समाप्त होने जा रही है। हालांकि बोर्ड की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इस साल लगभग 4.23 लाख स्टूडेंट ने मैट्रिक और 3.42 लाख स्टूडेंट ने इंटरमीडिएट एग्जाम दी है। 

Arts, Science और Commerce तीनों स्ट्रीम में मूल्यांकन की प्रक्रिया जारी है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसके पूरा होने की उम्मीद है। 

JAC Board Result 2026: झारखंड बोर्ड एग्जाम कब हुए 

झारखंड बोर्ड मैट्रिक एग्जाम 3 से 17 फरवरी, 2026 तक आयोजित की गईं। वहीं इंटर के एग्जाम 3 से 24 फरवरी, 2026 तक हुईं। ये परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर 3 घंटे की थीं, जिसमें बोर्ड द्वारा 15 मिनट स्टूडेंट को पढ़ने के लिए दिया गया था। 

क्लास 10 के एग्जाम सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक और कक्षा 12वीं की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की गईं।

JAC Board Result 2026: हाइलाइट्स 

झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इससे जुड़े महत्वपूर्ण विवरण उम्मीदवार नीचे टेबल में देख सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड एग्जाम का नाम 

झारखंड बोर्ड मैट्रिकुलेशन कक्षा 10 परीक्षा 2026

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट कक्षा 12वीं परीक्षा 2026

बोर्ड का नाम 

झारखंड अकादमिक परिषद (JAC)

शैक्षणिक वर्ष 

2025-26

परीक्षा तिथियां 

कक्षा 10: 3 फरवरी - 17 फरवरी, 2026

कक्षा 12: 3 फरवरी - 24 फरवरी, 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

अप्रैल 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

jac.jharkhand.gov.in 

झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम 2026

झारखंड बोर्ड माध्यमिक कक्षा 10वीं के रिजल्ट अप्रैल 2026 में झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित करेगा। स्टूडेंट को अपना परिणाम बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल jac.jharkhand.gov.in पर देखना होगा। स्टूडेंट अपना रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और पंजीकरण नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट्स को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपना एडमिट कार्ड तैयार रखना होगा।

झारखंड बोर्ड कक्षा 12वीं का परिणाम 2026

झारखंड बोर्ड अप्रैल 2026 में झारखंड अकादमिक परिषद (JAC) की ऑफिशियल वेबसाइट पर 12वीं कक्षा के हाई स्कूल के परिणाम  घोषित करेगा । उम्मीदवारों को अपना परिणाम बोर्ड के ऑनलाइन पोर्टल jac.jharkhand.gov.in पर देखना होगा। स्टूडेंट को रिजल्ट पोर्टल पर अपना रोल नंबर और रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करके अपना रिजल्ट ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। स्टूडेंट को अपना रिजल्ट देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखने होंगे।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 11:46 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News