इंटरनेट पर Optical Illusion की अलग-अलग तस्वीरें मौजूद हैं। हालांकि, यह वाली तस्वीर बहुत वायरल हो रही है। हमने इस तस्वीर का उपयोग करते हुए इसमें एक तोते को छिपाया है। कई लोग तोते को 10 सेकेंड में भी नहीं ढूंढ सके हैं। ऐसे में अंत में लोगों ने हार मान ली। वहीं, जिन लोगों ने तोते को ढूंढा है, उन्होंने तय समय से अधिक समय लिया है। क्या आप इस चैलेंज को सिर्फ 10 सेकेंड में पूरा कर सकते हैं। यदि हां, तो यह चैलेंज स्वीकार करें और शुरू हो जाएं।
बुद्धि को तीव्र करने का अभ्यास
ऑप्टिकल इल्यूजन बुद्धि को तीव्र करने का एक बढ़िया अभ्यास होता है। क्योंकि, इस प्रकार की तस्वीरों में आपको अपनी नजरों के साथ-साथ दिमाग की सक्रियता से भी काम लेना होता है। इससे आपकी एकाग्रता की भी परीक्षा होती है। क्योंकि, जितना कम समय में आप इसका जवाब देंगे, उतना ही यह आपकी एकाग्रता को दर्शाएगा।
तस्वीर में मौजूद हैं अलग-अलग आकृतियां
इस तस्वीर को आप ध्यान से देखेंगे, तो आपको तस्वीर में अलग-अलग आकृतियां देखने को मिलेंगी। इसकी खास बात यह है कि एक आकृति में अन्य एक आकृति छिपी हुई है। ऐसे में इंटरनेट पर यह तस्वीर बहुत ही पसंद की जा रही है।
तस्वीर में हल्के रंगों का हुआ है उपयोग
आप तस्वीर को देखेंगे, तो पाएंगे कि तस्वीर में हल्के रंगों का इस्तेमाल किया गया है। ये एक तरह से पेस्टल कलर्स हैं, जो कि अधिक भ्रामक होते हैं। इन रंगों में किसी भी चीज को छिपाना आसान होता है। वहीं, तस्वीर में कुछ एलिमेंट्स को ऐसे डिजाइन किया गया है कि ये भ्रम बनाते हैं।

Source: Pinterest
तस्वीर में यहां छिपा हुआ है तोता
क्या आपने अब तोते को ढूंढ लिया है? यदि नहीं, तो आप थोड़ा समय और ले सकते हैं। हालांकि, ध्यान रहे कि यह समय बहुत अधिक नहीं होना चाहिए। वैसे हम आपको तोते की सही लोकेशन बता देते हैं। दरअसल, तोता तस्वीर में नीचे की तरफ घास के मैदान में है। आपकी सुविधा के लिए हमने इसे लाल रंग के घेरे में भी रखा है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation