Ladki Bahin Yojana Maharashtra: महाराष्ट्र सरकार की मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना की अगली किस्त को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। खबरों के अनुसार फरवरी और मार्च 2026 की ₹1,500-₹1,500 की किस्त एक साथ जारी की जा सकती है। सरकार लाभार्थी महिलाओं के खातों में कुल ₹3,000 की राशि 15 अप्रैल 2026 से पहले DBT के जरिए जमा करने की तैयारी कर रही है।
मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना
महाराष्ट्र सरकार द्वारा साल 2024 में शुरू की गई मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को वित्तीय सहायता देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,500 की आर्थिक मदद डायरेक्ट बैंक अकाउंट में DBT के माध्यम से दी जाती है। यह योजना राज्य की प्रमुख महिला सशक्तिकरण योजनाओं में से एक है और 2025-26 के बजट में भी इसके लिए प्रावधान किया गया है।
इस योजना के कौन है पात्र
इस योजना का लाभ 21 से 65 वर्ष की विवाहित, विधवा, तलाकशुदा या निराश्रित महिलाओं को दिया जाता है, जिनके परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से कम हो। जिन परिवारों में आयकरदाता, सरकारी कर्मचारी या चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर को छोड़कर) है, वे इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे। एक परिवार से केवल एक अविवाहित महिला ही योजना का लाभ ले सकती है।
फरवरी और मार्च 2026 की किस्त अपडेट
मार्च 2026 के मध्य तक फरवरी और मार्च की किस्त जारी नहीं हुई है। प्रशासनिक ऑडिट, e-KYC सत्यापन और हालिया स्थानीय निकाय चुनावों के आचार संहिता के कारण भुगतान में देरी हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, राज्य सरकार 15 अप्रैल 2026 से पहले दोनों महीनों की संयुक्त राशि ₹3,000 (₹1,500-₹1,500) जारी करने की योजना बना रही है। बता दें कि दिसम्बर 2025 और जनवरी 2026 की क़िस्त 23 फरवरी 2026 को एक साथ जारी कर दी गयी थी.
क्या है e-KYC प्रोसेस (ई-केवायसी पूर्ण करण्याची पद्धत)
स्टेप 1 सबसे पहले वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in/ekyc खोलें।
स्टेप 2 अपना 12 अंकों का आधार नंबर और स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड भरें, फिर “Send OTP” पर क्लिक करें।
स्टेप 3 आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आए 6 अंकों का OTP दर्ज करें और “Verify OTP” पर क्लिक करें।
स्टेप 4 UIDAI डेटाबेस से आपका नाम और फोटो दिखाई देंगे, इन्हें अपने आवेदन से मिलाकर सही होने की पुष्टि करें।
स्टेप 5 प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्क्रीन पर “Success” का संदेश दिखाई देगा।
किस्त का स्टेटस कैसे करें चेक
लाभार्थी योजना की आधिकारिक वेबसाइट ladakibahin.maharashtra.gov.in पर जाकर “Applicant Login” विकल्प चुनकर अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर, पासवर्ड और कैप्चा दर्ज करें। इसके बाद “Applications Made Earlier” सेक्शन में जाकर आवेदन का स्टेटस “Pending”, “Approved” या “Disbursed” देख सकते हैं। यदि स्टेटस Disbursed दिखे और पैसा न मिले तो बैंक में Aadhaar-NPCI सीडिंग की जांच कराएं।
नए आवेदकों के लिए कौन से डाक्यूमेंट्स है जरुरी:
योजना के लिए आवेदन करते समय आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, बैंक पासबुक और स्व-घोषणा पत्र (हमिपत्र) जमा करना जरूरी होता है। लाभार्थी ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मोबाइल OTP से रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। e-KYC प्रक्रिया 31 मार्च 2026 तक पूरी करना जरूरी है, अन्यथा भुगतान अस्थायी रूप से रुक सकता है। किसी भी समस्या के लिए 181 या 1800-120-8040 हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
Comments
All Comments (0)
Join the conversation