लॉस एंजिल्स में Oscar Awards 2026 का आयोजन किया गया। इस बार 98वें ऑस्कर अवॉर्ड में लियोनार्डो डिकैप्रियो की ‘वन बैटल आफ्टर’ ने बेस्ट फिल्म समेत कुल 6 ऑस्कर अवॉर्ड जीते हैं। वहीं, रियान कूगलर की ‘सिनर्स’ ने 4 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम किए हैं। माइकल बी जॉर्डन को सिनर्स में बेस्ट मेल एक्टर और जेसी बकले को हैमनेट में बेस्ट एक्ट्रेस के लिए ऑस्कर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।
ऑस्कर अवॉर्ड 2026 की पूरी लिस्ट
ऑस्कर अवॉर्ड को अलग-अलग श्रेणियों में दिया गया है, जिसमें प्रमुख श्रेणी से लेकर संगीत, तकनीक, कला और लेखन शामिल है।
प्रमुख श्रेणियां (Major Categories)
-
सर्वश्रेष्ठ फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
-
सर्वश्रेष्ठ निर्देशक: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेता: माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
-
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री: जेसी बकले (हैमनेट)
-
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता: शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
-
सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री: एमी मैडिगन (वेपन्स)
-
सर्वश्रेष्ठ कास्टिंग: वन बैटल आफ्टर अनदर
लेखन और कहानी (Screenplay & Story)
-
बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले: सिनर्स (रयान कूगलर)
-
बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले: वन बैटल आफ्टर अनदर (पॉल थॉमस एंडरसन)
तकनीकी और कला (Technical & Craft)
-
बेस्ट सिनेमैटोग्राफी: सिनर्स
-
बेस्ट एडिटिंग: वन बैटल आफ्टर अनदर
-
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: अवतार: फायर एंड ऐश
-
बेस्ट साउंड: एफ1
-
बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन: फ्रैंकेंस्टाइन
-
बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग: फ्रैंकेंस्टाइन
-
बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन: फ्रैंकेंस्टाइन
संगीत (Music)
-
बेस्ट म्यूजिक (ओरिजिनल स्कोर): सिनर्स
-
बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग: 'गोल्डन' - फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स (ईजेएई, मार्क सोननब्लिक, जूंग ग्यू क्वाक, यू द्वारा)
एनिमेशन और इंटरनेशनल (Animation & International)
-
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: सेंटीमेंटल वैल्यू
-
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स
-
बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म: द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स
डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्म्स (Documentary & Shorts)
-
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म: मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन
-
बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म: ऑल द एम्प्टी रूम्स
-
बेस्ट लाइव एक्शन शॉर्ट फिल्म: द सिंगर्स एंड टू पीपल एक्सचेंजिंग सलाइवा
ऑस्कर जीतने वाले छठे अश्वेत अभिनेता बने जॉर्डन
माइकल बी जॉर्डन ने बेस्ट मेल एक्टर का अवॉर्ड जीता है। इस पुरस्कार के साथ वह ऐसे छठे अश्वेत अभिनेता बन गए हैं, जिन्होंने ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। जॉर्डन को यह अवॉर्ड सिनर्स में उनके द्वारा निभाई गई जुड़वा बच्चों की भूमिका के लिए दिया गया है।
पहली आयरिश अभिनेत्री बनी जेसी बकले
जेसी बकले ने बेस्ट एक्ट्रेस का ऑस्कर अवॉर्ड जीता है। वह यह अवॉर्ड जीतकर पहली आयरिश अभिनेत्री बन गई हैं, जिन्होंने ऑस्कर जैसा अवॉर्ड जीता है।
पढ़ेंः भारत की सबसे बड़ी तेल रिफाइनरी कौन-सी है, जानें जवाब
Comments
All Comments (0)
Join the conversation