GATE Result Date 2026 Out: GATE एग्जाम रिजल्ट 19 मार्च को होगा जारी, जानें कैसे करें Scorecard Download

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 16:39 IST

GATE Result 2026: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2026 एग्जाम का रिजल्ट मार्च की इस तारीख को जारी किया जाएगा। साथ ही, छात्र GATE 2026 PSU में एडमिशन से संबंधित पूरी जानकारी के लिए यहां देखें।

GATE Result 2026 Date Out Announced
GATE Result 2026 Date Out Announced

GATE 2026 Result Date Out: IIT रुड़की द्वारा आयोजित GATE 2026 (Graduate Aptitude Test in Engineering) में शामिल होने वाले लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है। ऑफिशियल सूचना के अनुसार, GATE 2026 के एग्जाम रिजल्ट घोषित करने की तारीख तय कर दी गई है। इसके साथ ही, कई सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSUs) में एडमिशन के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो को भी इस हफ्ते बंद कर दिया जाएगा। 

IIT गुवाहाटी ने ऑफिशियल नोटिस के माध्यम से GATE 2026 का रिजल्ट 19 मार्च 2026 को घोषित करने का एलान किया है। इस GATE एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र स्कोर कार्ड और रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए GATE की ऑफिशियल वेबसाइट https://gate2026.iitg.ac.in/ पर विजिट कर सकते हैं। 

GATE 2026 PSU रजिस्ट्रेशन इस सप्ताह बंद होंगे

PSU GATE 2026 के लिए सबसे महत्वपूर्ण समय सीमा GAIL इंडिया लिमिटेड के लिए है । रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट 18 मार्च (शाम 6:00 बजे) है। साथ ही, छात्रों के लिए रजिस्ट्रेशन करने की ऑफिशियल वेबसाइट www.gailonline.com है। 

GATE 2026 रिजल्ट: महत्वपूर्ण डेट्स और टाइम 

IIT रुड़की द्वारा स्पष्ट किया गया कि GATE रिजल्ट 19 मार्च 2026 को जारी कर दिया जाएगा। छात्र अपने लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करके ऑफिशियल पोर्टल से अपना स्कोर चेक कर सकेंगे।

कार्यक्रम इंपोर्टेंट डेट्स 
एग्जाम आयोजित करने वाला संस्थान IIT रुड़की
रिजल्ट घोषित होने की डेट 19 मार्च 2026 
स्कोरकार्ड डाउनलोड करने की डेट 28 मार्च - 31मई 2026 तक 
रिजल्ट का समय शाम 5:00 बजे (अपेक्षित)
ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitr.ac.in

रिजल्ट और स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

रिजल्ट का लिंक जारी होने के बाद, सभी छात्र नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. GATE 2026 के ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitr.ac.in पर जाएं।
  2. अपना Enrolment ID/Email Address और पासवर्ड फिल करें।
  3. फिर, स्क्रिन पर मौजूद कैप्चा कोड फिल करके फॉर्म को सबमिट करें। 
  4. 'View Result' बटन पर क्लिक करें।
  5. फिर, स्कोरकार्ड को डाउनलोड कर लें। 

PSU एडमिशन अलर्ट: इसी हफ्ते बंद होंगे रजिस्ट्रेशन 

GATE स्कोर के आधार पर एडमिशन करने वाली कई दिग्गज सरकारी कंपनियों (PSUs) जैसे IOCL, ONGC, NTPC और GAIL ने अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जारी कर दिए हैं।

  • डेडलाइन: अधिकांश PSUs के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट इसी सप्ताह समाप्त हो रही है।
  • चयन प्रक्रिया: गेट स्कोर के आधार पर छात्रों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI) भी होगा।
  • सलाह: रिजल्ट का इंतजार किए बिना, यदि आपने गेट का एग्जाम दिया है, तो संबंधित PSU की वेबसाइट पर जाकर तुरंत रजिस्टर करें।

यहां भी पढ़े: RBSE 12 Result 2026: राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट मार्च के आखरी हफ्ते तक हो सकता है जारी, जानें रिजल्ट से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 16:39 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News