ICAI CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज हो रहे है बंद, जानें कब खुलेगी करेक्शन विंडो

Akshara Verma
Last Updated: Mar 16, 2026, 17:33 IST

ICAI CA मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने की लास्ट डेट आज, यानी 16 मार्च 2026 है। CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर जल्द रजिस्टर करें। साथ ही, लेट फीस जानने के लिए नीचे देखें।

ICAI CA May 2026 Registration Ends Today
ICAI CA May 2026 Registration Ends Today

ICAI CA May 2026 Application: भारतीय चार्टर्ड अकाउंटेंट्स संस्थान (ICAI) आज, 16 मार्च 2026 को CA मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन विंडो बंद कर देगा। जानकारी के अनुसार, रजिस्ट्रेशन विंडो रात 11:59 बजे तक खुली रहेगी। CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल मई 2026 सेशन के एग्जाम में शामिल होने वाले इच्छुक छात्रों को ऑफिशियल वेबसाइट eservices.icai.org पर जाकर रजिस्टर कर सकते हैं।

ICAI CA मई 2026 फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल एग्जाम के लिए एप्लीकेशन प्रक्रिया लेट फीस के साथ 17 से 19 मार्च 2026 तक उपलब्ध रहेगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे लेट फीस से बचने के लिए आज ही जल्द एप्लीकेशन प्रक्रिया को पूरी कर लें। इसके साथ ही, जिन छात्रों ने फॉर्म भरते समय कोई गलती कर दी है, उनके लिए 20 मार्च से 'करेक्शन विंडो' भी खुलने जा रही है।

ICAI CA मई 2026 के एग्जाम 2 से 20 मई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। ICAI CA मई 2026 के लास्ट एग्जाम ग्रुप 1 के लिए 2 से 6 मई तक और ग्रुप 2 के लिए 8 से 12 मई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। CA इंटरमीडिएट मई 2026 के एग्जाम ग्रुप 1 के लिए 3 से 7 मई 2026 तक और ग्रुप 2 के लिए 9 से 13 मई 2026 तक आयोजित किए जा रहे है। 

ICAI CA फाउंडेशन मई 2026 के एग्जाम 14 से 20 मई 2026 तक आयोजित की जाएंगे। साथ ही, जिन भी छात्रों को इन एग्जाम के लिए रजिस्टर करना है, तो वे ऑफिशियल वेबसाइट icai.org पर विजिट करें। 

रजिस्ट्रेशन का आज है आखिरी मौका 

CA फाउंडेशन, इंटरमीडिएट और फाइनल कोर्स की मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन करने का आज लास्ट दिन है। छात्र अपने रजिस्ट्रेशन ऑफिशियल पोर्टल icai.org या eservices.icai.org के माध्यम से जल्द कर सकते हैं।

इवेंट  इंपोर्टेंट डेट्स
रजिस्ट्रेशन की लास्ट डेट आज (16 मार्च 2026)
करेक्शन विंडो शुरू 20 मार्च 2026
करेक्शन विंडो बंद होने की डेट 27 मार्च 2026 (संभावित)
एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की लास्ट डेट (₹600/- या ₹10 के विलंब शुल्क के साथ) 19 मार्च, 2026
मई एग्जाम की संभावित शुरुआत मई 2026 का पहला सप्ताह
ऑफिशियल वेबसाइट icai.org

ICAI CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन - यहां क्लिक करें

ICAI CA मई 2026 सेशन के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें

CA मई 2026 के एग्जाम 2 मई, 2026 से शुरू होने वाले हैं। सभी छात्र आवेदन करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं।

स्टेप 1: ICAI के ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें। 

स्टेप 2: CA मई 2026 रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें। 

स्टेप 3: फिर, सभी आवश्यक डिटेल्स को फील करें।

स्टेप 4: रजिस्ट्रेशन फॉर्म को फिल भरें। 

स्टेप 5: रजिस्ट्रेशन फीस को जमा करें। 

स्टेप 6: फिर, सबमिट पर क्लिक करें। 

ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें

  • लेट फीस: आज रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया बंद होने वाली है, यदि आप इसके बाद रजिस्टर करने तो आपको भारी लेट फीस देनी पडेगी। 
  • इंटरनेट कनेक्टिविटी: अंतिम समय में वेबसाइट पर ट्रैफिक बढ़ने के कारण सर्वर स्लो हो सकता है, इसलिए रात होने से पहले प्रक्रिया पूरी कर लें।
  • ईमेल और मैसेज: आवेदन सफल होने के बाद अपना रजिस्टर्ड ईमेल और मोबाइल मैसेज जरूर चेक करें।

यहां भी पढ़े: GATE Result Date 2026 Out: GATE एग्जाम रिजल्ट 19 मार्च को होगा जारी, जानें कैसे करें Scorecard Download

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 17:33 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News