Vaibhav Suryavanshi IPL Records: 14 साल में IPL डेब्यू से शतक तक, वैभव सूर्यवंशी के रिकॉर्ड और करियर पर एक नजर

Last Updated: Mar 16, 2026, 18:50 IST

Vaibhav Suryavanshi IPL Records: भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू कर इतिहास रचा था। वह महज 14 साल 23 दिन की उम्र में IPL खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने अभी तक के आईपीएल करियर 7 मैचों में 252 रन बनाए जहां उनका सर्वोच्च स्कोर 101 रन रहा। 

Vaibhav Suryavanshi IPL Records: युवा भारतीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए डेब्यू किया और 14 साल 23 दिन की उम्र में सबसे युवा खिलाड़ी बने। उन्होंने 7 मैचों में 252 रन बनाए, सर्वोच्च स्कोर 101 रन रहा। उनके नाम सबसे युवा IPL शतक, 17 गेंदों में तेज फिफ्टी और एक पारी में 11 छक्कों जैसे यादगार रिकॉर्ड दर्ज हैं।

IPL में ऐतिहासिक डेब्यू

भारतीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू कर इतिहास रचा था। वह महज 14 साल 23 दिन की उम्र में IPL खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने। बाएं हाथ के इस ओपनर ने अपने पहले ही सीजन में आक्रामक बल्लेबाजी से सभी का ध्यान खींचा। वैभव ने अपने अभी तक के आईपीएल करियर में चौके से अधिक छक्के जड़े है।

वैभव का IPL करियर 

IPL 2025 में सूर्यवंशी ने सिर्फ 7 मैच खेले लेकिन शानदार प्रदर्शन किया, आप यहां उनका आईपीएल रिकॉर्ड देख सकते है- 

कुल मैच

7

पारियां

7

कुल रन

252

टॉप स्कोर

101 रन

औसत

36.00

स्ट्राइक रेट

206.56

शतक/अर्धशतक

1/1

चौके

18

छक्के

24

वर्तमान टीम 

राजस्थान रॉयल्स 

गुजरात टाइटंस के खिलाफ यादगार शतक

28 अप्रैल 2025 को जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ सूर्यवंशी ने 38 गेंदों में 101 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने केवल 35 गेंदों में शतक पूरा किया, जो IPL इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है। इस पारी में उन्होंने 11 छक्के जड़े थे।

अब तक अन्य शानदार पारियां:

IPL 2025 में सूर्यवंशी ने कई तेजतर्रार पारियां खेलीं।

  • 73 रन vs चेन्नई सुपर किंग्स*

  • 40 रन vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

वैभव के अन्य बड़े रिकॉर्ड और उपलब्धियां

वैभव सूर्यवंशी ने अपने पहले ही IPL सीजन में कई रिकॉर्ड बनाए।

  • IPL इतिहास के सबसे युवा शतकवीर

  • 17 गेंदों में फिफ्टी (IPL 2025 की सबसे तेज अर्धशतक)

  • राजस्थान रॉयल्स की एक पारी में सबसे ज्यादा 11 छक्के

  • एक पारी में भारतीय बल्लेबाज द्वारा संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के

कम उम्र में इस तरह का प्रदर्शन उन्हें IPL का उभरता हुआ सुपरस्टार बना चुका है और भविष्य में उनसे भारतीय क्रिकेट को बड़ी उम्मीदें हैं। साथ ही उनके आईपीएल 2026 के इस सीजन में भी कमाल करने की पूरी उम्मीद है। 

IPL 2026 Schedule: कब और किन टीमों के बीच खेला जायेगा 19वें सीजन का पहला मैच? यहां देखें पूरा शेड्यूल

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 18:50 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News