NIOS Practical Exam 2026: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) में पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। NIOS ने अप्रैल-मई 2026 सेशन के लिए 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्जाम की डेट्स घोषित कर दी गई हैं। छात्र अब ऑफिशियल वेबसाइट nios.ac.in पर जाकर अपने शेड्यूल को चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही, थ्योरी एग्जाम की डेटशीट भी अगले कुछ दिनों में जारी होने की उम्मीद है।
ऑफिशियल कार्यक्रम के अनुसार, NIOS के प्रैक्टिकल एग्जाम 17 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक भारत और विदेशों में निर्धारित एग्जाम सेंटर पर आयोजित किए जाएंगें।
छात्रों को ऑफिशियल पोर्टल पर अपने 12 अंकों के रोल नंबर का उपयोग करके अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करना होगा। साथ ही, रजिस्टर्ड छात्रों के लिए NIOS हॉल टिकट 10 मार्च, 2026 को जारी किए गए थे।
NIOS प्रैक्टिकल एग्जाम 2026 से जुड़ी मुख्य डिटेल्स
NIOS द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, प्रैक्टिकल एग्जाम मार्च के मिड से शुरू होकर महीने के अंत तक चलेंगे। छात्र अपने आवंटित 'स्टडी सेंटर' (AI) पर जाकर एग्जाम दे सकेंगे।
| इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| संस्थान का नाम | नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूलिंग (NIOS) |
| कक्षाएं | 10वीं और 12वीं |
| प्रैक्टिकल एग्जाम की शुरुआत | 17 मार्च 2026 से |
| प्रैक्टिकल एग्जाम की समाप्ति | 1 अप्रैल 2026 तक |
| हॉल टिकट | मार्च के पहले सप्ताह में जारी |
| ऑफिशियल वेबसाइट | nios.ac.in |
थ्योरी एग्जाम डेटशीट अपडेट
प्रैक्टिकल की डेट्स आने के बाद अब लाखों छात्रों को थ्योरी एग्जाम की डेटशीट का इंतजार हैं।
- कब आएगी डेटशीट?
सूत्रों के अनुसार, थ्योरी एग्जाम का टाइम-टेबल इसी सप्ताह के अंत तक जारी किया जा सकता है।
- एग्जाम कब होगी?
थ्योरी एग्जाम आमतौर पर अप्रैल के पहले सप्ताह से शुरू होकर मई के मध्य तक चलती हैं।
प्रैक्टिकल एग्जाम के लिए जरूरी निर्देश
NIOS ने छात्रों के लिए कुछ महत्वपूर्ण गाइडलाइन्स जारी की हैं, ताकि उन्हें एग्जाम के दौरान कोई परेशानी न हो:
- हॉल टिकट अनिवार्य: बिना हॉल टिकट के किसी भी छात्र को प्रैक्टिकल लैब में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसे sdmis.nios.ac.in से डाउनलोड करें।
- स्टडी सेंटर से संपर्क: छात्र अपने आवंटित स्टडी सेंटर (AI) पर जाकर व्यक्तिगत रूप से अपनी विशिष्ट डेट्स और समय (Batch Timing) का पता लगा लें, क्योंकि केंद्र अपने अनुसार बैच बना सकते हैं।
- प्रैक्टिकल फाइल: अपनी लैब मैनुअल और प्रैक्टिकल फाइल को पूरा रखें और एग्जाम के दिन साथ ले जाएं।
- पहचान पत्र: NIOS का ओरिजिनल पहचान पत्र (ID Card) साथ रखना अनिवार्य है।
प्रैक्टिकल हॉल टिकट कैसे डाउनलोड करें?
जैसे ही हॉल टिकट लाइव होगा, आप इन स्टेप्स से उसे प्राप्त कर सकते हैं:
- NIOS के ऑफिशियल छात्र पोर्टल (SDMIS) पर जाएं।
- 'Exams & Results' टैब पर क्लिक करें।
- 'Practical Hall Ticket 2026' लिंक चुनें।
- अपना 12 अंकों का एनरोलमेंट नंबर फिल करें।
- हॉल टिकट डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट ले लें।
यहां भी पढ़े: Rajasthan Board to Host Mega PTM: राजस्थान बोर्ड नए साल के प्रारंभ में 25 मार्च PTM का आयोजन करेगा, जानें डिटेल्स

Comments
All Comments (0)
Join the conversation