समुद्री माइंस: प्रकार, कार्यप्रणाली और तैनाती की पूरी जानकारी

Last Updated: Mar 16, 2026, 13:38 IST

यह लेख समुद्री माइंस के बारे में बताता है, जो जहाजों और पनडुब्बियों को नष्ट करने वाले खतरनाक विस्फोटक हथियार हैं। इसमें कॉन्टैक्ट, मूरड, बॉटम और ड्रिफ्टिंग माइंस जैसे विभिन्न प्रकारों का वर्णन किया गया है। आधुनिक माइंस चुंबकीय, ध्वनिक और दबाव सेंसर का उपयोग करके काम करती हैं, जिससे उन्हें सीधे संपर्क की आवश्यकता नहीं होती। इन्हें पैराशूट या जहाजों के माध्यम से बिछाया जा सकता है।

नेवल माइंस
नेवल माइंस

समुद्री माइंस(Naval Mines) समुद्र में बिछाए जाने वाला एक खतरनाक विस्फोटक हथियार होते हैं। इनका इस्तेमाल जहाजों और पनडुब्बियों को नष्ट करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग ठीक वैसे ही किया जाता है, जैसे कि जमीन पर माइंस बिछाने के लिए किया जाता है।

कितने प्रकार की होती है समुद्री माइंस

समुद्री माइंस को पानी में उपयोगिता और स्थिति के आधार पर अलग-अलग श्रेणियों में बांटा गया है, जो कि इस प्रकार हैः

कांटैक्ट माइंस

यह सबसे पुरानी माइंस तकनीक है। इसे हमेशा पानी की सतह के नीचे रखा जाता है। इस माइंस में छोटे-छोटे कांटे निकले होते हैं। यदि कोई जहाज इनसे टकराता है, तो इससे धमाका होता है।

मूरड माइंस

इन माइंस को अक्सर अधिक गहराई में रखा जाता है। मूरड माइंस को एक भारी लंगर से समुद्र की गहराई में पहुंचाया जाता है। जब भी कोई बड़े युद्धपोत उन रास्तों से गुजरते हैं, तो विस्फोट होता है।

बॉटम माइंस

इन माइंस को समुद्र की तलहटी में रखा जाता है। यह बहुत ही भारी होती हैं और उतनी ही खतरनाक होती हैं। इन माइंस से पनडुब्बियों और बड़े जहाजों को निशाना बनाया जा सकता है।

ड्रिफ्टिंग माइंस

ड्रिफ्टिंग माइंस एक जगह बंधी नहीं रहती हैं, बल्कि समुद्र की लहरों के साथ बहती हैं। हालांकि, अंतरराष्ट्रीय कानून के मुताबिक, इनक उपयोग विवादित रहता है। क्योंकि, ये सिर्फ दुश्मन के लिए नहीं होता है, बल्कि किसी भी जहाज को नुकसान पहुंचा सकता है।

कैसे काम करती है माइंस

वर्तमान में आधुनिक माइंस को विस्फोट के लिए जहाज से टकराने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि ये एडवांस सेंसर से काम करती हैं, जो कि इस प्रकार होते हैं-

मैग्नटिक सेंसर

जहाज लोहे के बने होते हैं, जिससे जहाज के पास चुंबकीय क्षेत्र बनता है। माइंस इन्हें भाप लेती हैं और फट जाती हैं।

अकाउस्टिक सेंसर

यह माइंस आवाज पर सक्रिय होती हैं। ऐसे में जहाज के प्रोपेलर और इंजन से निकलने वाली आवाज से यह माइंस सक्रिय होकर फट जाती हैं।

प्रेशर सेंसर

जब भी समुद्र में युद्धपोत पानी के ऊपर से गुजरता है, तो पानी में दबाव बनता है। माइंस इस दबाव को भाप लेती हैं, जिससे विस्फोट होता है।

कैसे बिछाई जाती हैं माइंस 

इन माइंस को पैराशूट के माध्यम से हवा समुद्र में छोड़ा जा सकता है। वहीं, कुछ माइंस को शिप के जरिये एक लेयर में भी बिछाया जा सकता है।

पढ़ेंः दोस्त से कैसे दुश्मन बन गए ईरान और इजरायल, यहां देखें पूरी टाइमलाइन


Kishan Kumar
Kishan Kumar

Senior content writer

A seasoned journalist with over 7 years of extensive experience across both print and digital media, skilled in crafting engaging and informative multimedia content for diverse audiences. His expertise lies in transforming complex ideas into clear, compelling narratives that resonate with readers across various platforms. At Jagran Josh, Kishan works as a Senior Content Writer (Multimedia Producer) in the GK section. He writes on national and international topics from a GK perspective. He can be reached at Kishan.kumar@jagrannewmedia.com

... Read More
First Published: Mar 16, 2026, 13:38 IST

आप जागरण जोश पर भारत, विश्व समाचार, खेल के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समसामयिक सामान्य ज्ञान, सूची, जीके हिंदी और क्विज प्राप्त कर सकते है. आप यहां से कर्रेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें.

Trending

Latest Education News