आरटीई ओडिशा रिजल्ट 2026: ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) ने शिक्षा के अधिकार (RTE) के तहत शैक्षणिक सेशन 2026-27 के लिए राउंड 1 के लॉटरी रिजल्ट और स्कूल एलोटमेंट लिस्ट आज 16 मार्च 2026 को जारी कर दी है। पेरेंट्स OSEPA पोर्टल osepa.odisha.gov.in से ऑफिशियल पोर्टेल से कार्ड को डाउनलोड कर सकते हैं।
स्कूलों और जिला अधिकारियों द्वारा आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद पहला ऑनलाइन लॉटरी रिजल्ट जारी किया जाता है। इसके बाद ही पेरेंट्स ऑफिशियल RTE ओडिशा प्रवेश वेबसाइट पर यह देख सकते हैं कि उनके बच्चे को RTE कोटा के तहत 2026-27 सेशन के लिए किस स्कूल में एडमिशन दिया गया है।
RTE ओडिशा रिजल्ट 2026: मुख्य डिटेल्स
RTE एक्ट के तहत आर्थिक रूप से कमजोर (EWS) और वंचित वर्ग के बच्चों के लिए निजी स्कूलों में 25% सीटें आरक्षित होती हैं। राउंड-1 की लॉटरी प्रक्रिया पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड रही है। इससे जुड़ी सभी डिटेल्स को जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें।
| इवेंट | इंपोर्टेंट जानकारी |
| प्राधिकरण का नाम | ओडिशा स्कूल शिक्षा कार्यक्रम प्राधिकरण (OSEPA) |
| योजना का नाम | RTE ओडिशा एडमिशन 2026 |
| राउंड | राउंड 1 |
| रिजल्ट की स्थिति | जारी (OUT) |
| ऑफिशियल वेबसाइट | osepa.odisha.gov.in |
| पोर्टल लिंक | rteparidarshi.odisha.gov.in |
डायरेक्ट लिंक - आरटीई ओडिशा राउंड 1 लॉटरी रिजल्ट 2026
स्कूल एलोटमेंट लिस्ट और लॉटरी रिजल्ट कैसे चेक करें?
रिजल्ट देखने के लिए आप नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।
- ऑफिशियल पोर्टल rteparidarshi.odisha.gov.in पर लॉगइन करें।
- होमपेज पर "RTE Admission Round 1 Lottery Result 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
- छात्र का रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि फिल करें।
- 'Check Status' पर क्लिक करते ही आपको एलोटेड स्कूल का नाम और अन्य डिटेल्स दिखाई देंगे।
- एलॉटमेंट लेटर डाउनलोड करें।
चयन के बाद क्या करें?
लॉटरी में नाम आने के बाद की प्रक्रिया बहुत महत्वपूर्ण है। पेरेंट्स को निर्धारित किए गए टाइम के भीतर स्कूल में रिपोर्ट करना होगा।
- स्कूल में रिपोर्टिंग और एडमिशन: 17 मार्च से 25 मार्च 2026 (संभावित)।
- जरूरी दस्तावेज: एलॉटमेंट लेटर के साथ आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और बच्चे की फोटो लेकर स्कूल पहुंचें।
- राउंड 2: यदि राउंड 1 में नाम नहीं आता है, तो निराश न हों। खाली सीटों के लिए दूसरे राउंड की घोषणा अप्रैल के प्रथम सप्ताह में की जा सकती है।
यहां भी पढ़े: ICAI CA फाउंडेशन, इंटर और फाइनल मई 2026 एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन आज हो रहे है बंद, जानें कब खुलेगी करेक्शन विंडो

Comments
All Comments (0)
Join the conversation