RRB ALP Answer Key 2026: आरआरबी एएलपी आंसर की कल होगी जारी, यहां देखें नोटिस

Last Updated: Mar 19, 2026, 14:01 IST

RRB ALP Answer Key 2026: आरआरबी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 20 मार्च 2026 को असिस्टेंट लोको पायलेट के लिए आंसर की 2026 जारी करेगा और आपत्ति दर्ज 26 मार्च 2026 तक की जा सकती है। इसके लिए उम्मीदवारों को एक वैध आईडी प्रूफ की आवश्यकता होगी। 

RRB ALP Answer Key 2026
RRB ALP Answer Key 2026

RRB ALP Answer Key 2026: रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) ने 18 मार्च 2026 को असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) की आंसर की 2026 से संबंधित एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया था। इस नोटिफिकेशन के तहत एएलएपी सीबीटी टियर-1 की आंसर की 20 मार्च 2026 को शाम 5 बजे जारी की जाएगी। इस आंसर की में एग्जाम में पूछे गए प्रश्वों के उत्तर होंगे, जिन्हें छात्र अपनी आंसर शीट से मिलान कर संभावित स्कोर का पता लगा सकते हैं। उम्मीदवारों को अगर किसी उत्तर से संबंधित कोई समस्या है, तो वे 20 मार्च से 26 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। प्रति प्रश्न के लिए 50 रुपये आवेदन शुल्क के रूप में देने होंगे। इसके लिए उन्हें एक वैध आईडी कार्ड देना होगा।  

असिस्टेंट लोको पायलट की परीक्षा 13 फरवरी से 18 फरवरी 2026 और फिर से परीक्षा 18 मार्च 2026 को आयोजित की गई थी। आरआरबी एएलपी आंसर की 2026 रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in से डाउनलोड की जा सकती है। सीबीटी 1 आंसर  की उम्मीदवारों को परीक्षा में प्राप्त होने वाले संभावित अंकों का अनुमान लगाने में मदद करती है। 

RRB ALP Answer Key 2026 डाउनलोड करने का ऑनलाइन लिंक


एएलएपी सीबीटी टियर-1 की आंसर की डाउनलोड करने का लिंक 20 मार्च 2026 को रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर एक्टिव कर दिया जाएगा। आंसर की जारी होने के बाद डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों की सुविधा हेतु लिंक नीचे उपलब्ध करा दिया जाएगा।

RRB ALP Answer Key 2026 - हाइलाइट्स 

आरआरबी अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 20 मार्च 2026 को असिस्टेंट लोको पायलेट की आंसर की 2026 जारी करेगा उम्मीदवारों को इसे ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। आप नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

विवरण 

जानकारी 

भर्ती प्राधिकरण का नाम 

रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) 

पद का नाम 

असिस्टेंट लोको पायलेट (ALP) 

रिक्त पदों की संख्या 

9970 

परीक्षा की तिथि 

13 फरवरी से 18 फरवरी 2026 

आंसर की जारी होने की तिथि 

20 मार्च 2026 

चयन प्रक्रिया 

सीबीटी 1, सीबीटी 2, सीबीएटी, दस्तावेज सत्यापन 

ऑफिशियल वेबसाइट 

www.rrbcdg.gov.in 

RRB ALP Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें? 

आरआरबी एएलएपी सीबीटी टियर-1 की आंसर की डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं।  

  • सबसे पहले रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट www.rrbcdg.gov.in पर जाएं। 

  • RRB ALP Answer Key 2026 पर क्लिक करें। 

  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें। 

  • आंसर की ध्यानपूर्वक चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • आंसर की डाउनलोड करें। इसके जरिए अपने संभावित अंकों का मिलान करें।    

Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More
First Published: Mar 19, 2026, 14:01 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News