Live

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान बोर्ड 20 मार्च को जारी करेगा 10वीं के परिणाम, ऐसे करें चेक

Farhan Khan
Mar 18, 2026, 17:53 IST

RBSE 10th Result 2026 LIVE: आरबीएसई 20 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर कक्षा 10वी के परिणाम 2026 जारी करेगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र रोल नंबर और रोल कोड दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकेंगे।  

RBSE Class10th Result 2026
RBSE Class10th Result 2026

HIGHLIGHTS

  • राजस्थान बोर्ड 20 मार्च 2026 को कक्षा 10वीं के परिणाम जारी करेगा
  • 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी
  • कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं

RBSE 10th Result 2026 LIVE: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 20 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in पर 10वीं कक्षा 2026 के परिणाम जारी करेगा। आरबीएसई की ओर से आंसर की पहले जारी की जा चुकी है। आंसर की के जरिए उम्मीदवार अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं और अपने अंकों का मिलान कर सकते हैं। किसी भी उत्तर में आपत्ति होने पर उम्मीदवार बिहार बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथि और समय के अनुसार अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। 10वीं की कक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अपने रोल कोड और रोल नंबर दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट secondary.biharboardonline.com से अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। राजस्थान बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाएं 12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026 तक आयोजित की गईं। 

RBSE 10th Result 2026 LIVE - हाइलाइट्स 

आरबीएसबई 20 मार्च 2026 को अपनी ऑफिशियल वेबसाइट पर 10वीं कक्षा के परिणाम 2026 जारी करेगा। रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दी गई टेबल से महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 

विवरण 

जानकारी 

बोर्ड का नाम 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE)  

परीक्षा का नाम 

10वीं 

परीक्षा आयोजित होने की तिथि

12 फरवरी 2026 से 28 फरवरी 2026

रिजल्ट जारी होने की तिथि 

20 मार्च 2026 

ऑफिशियल वेबसाइट 

rajeduboard.rajasthan.gov.in 

RBSE 10th Result 2026 LIVE चेक करने का ऑनलाइन लिंक 

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए उम्मीदवारों को रोल नंबर और रोल कोड की अनिवार्यता होगी। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवारों कोे उसमें निहित जानकारी को ध्यानपूर्वक देखने की सलाह दी जाती है। 10वीं की कक्षा का रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद नीचे चेक करने का डायरेक्ट लिंक उपलब्ध करा दिया जाएगा।  

राजस्थान बोर्ड 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 चेक करने का लिंक 

जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा

RBSE 10th Result 2026 LIVE चेक कैसे करें ? 

राजस्थान बोर्ड की 10वीं कक्षा का रिजल्ट 2026 इंतजार कर रहे उम्मीदवार नीचे दिए गए सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  • सबसे पहले राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट  rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाएं। 

  • RBSE 10th result 2026 लिंक पर क्लिक करें। 

  • अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें। 

  • रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से चेक करें। सबमिट पर क्लिक करें। 

  • रिजल्ट डाउनलोड कर लें। इसका एक प्रिंट भविष्य में अपने पास सुरक्षित रख लें। 

LIVE UPDATES
Check Latest Updates Refresh
  • Mar 18, 2026, 17:53 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट डाउनलोड करने की वेबसाइट

    10वीं की परीक्षा के रिजल्ट का इंतजार कर रहे उम्मीदवार राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट rajeduboard.rajasthan.gov.in से रोल नंबर दर्ज कर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  • Mar 18, 2026, 17:50 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: गजेंद्र सिंह राठौड़ ने की प्रेस कॉन्फ्रेस

    राजस्थान बोर्ड सचिव गजेंद्र सिंह राठौड़ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि 10वीं का रिजल्ट 20 मार्च 2026 तक आ सकता है। 

  • Mar 18, 2026, 17:50 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट का प्रतिशत

    राजस्थान बोर्ड 10वीं का पास प्रतिशत आमतौर पर 90 फीसदी से ऊपर ही रहता है। साल 2025 में राजस्थान कक्षा 10 पास करने वाले कुछ विद्यार्थियों का प्रतिशत 93.60 रहा था। 


  • Mar 18, 2026, 17:21 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: टॉपर्स की लिस्ट नहीं की जारी

    पिछले साल बोर्ड ने 10वीं के टॉपर्स की लिस्ट जारी नहीं की थी और सिर्फ पास प्रतिशत व रिजल्ट बताया था। 


  • Mar 18, 2026, 17:18 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पंजीकरण जरूरी है

    रिजल्ट जारी होने के समय अक्सर अधिक ट्रैफिक के कारण वेबसाइट स्लो हो जाती है, लेकिन पंजीकरण करने के बाद आप बिना किसी परेशानी के समय पर अपना रिजल्ट देख पाएंगे।

  • Mar 18, 2026, 17:18 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रोल नंबर पहले से तैयार रखें

    छात्रों को सलाह दी गई है कि वे अपना रोल नंबर पहले से तैयार रखें, क्योंकि रिजल्ट घोषित होते ही वेबसाइट पर भारी ट्रैफिक देखने को मिल सकता है।


  • Mar 18, 2026, 17:18 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कड़ी सुरक्षा में एग्जाम हुआ संपन्न

    इस बार बोर्ड ने परीक्षाओं को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच संपन्न कराया, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी या नकल की संभावना न रहे और परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष बनी। 


  • Mar 18, 2026, 16:59 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पास होने का प्रतिशत

    पिछले साल 2025 में RBSE 10वीं परीक्षा का रिजल्ट 29 मई को जारी हुआ था, जिसमें कुल 93.60% छात्र पास हुए थे। इसमें लड़कों का पास प्रतिशत 93.16% और लड़कियों का 94.08% रहा।

  • Mar 18, 2026, 16:58 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कॉपियों की जांच हो चुकी है पूरी

    बोर्ड सचिव के मुताबिक, कॉपियों की जांच लगभग पूरी हो चुकी है और रिजल्ट को अंतिम रूप दिया जा रहा है और 20 मार्च 2026 को रिजल्ट घोषित कर दिया जाएगा।

  • Mar 18, 2026, 16:58 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: पास होने के लिए अंक

    राजस्थान बोर्ड 10वीं की परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को हर विषय में कम से कम 33% अंक हासिल करना जरूरी है। कुल अंकों (एग्रीगेट) में भी न्यूनतम 33% अंक होने चाहिए। 


  • Mar 18, 2026, 16:47 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: कितने शिक्षकों ने कॉपी चेक की?

    कक्षा 10 की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम 35,000 शिक्षकों को सौंपा गया है। 

  • Mar 18, 2026, 16:31 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: रिजल्ट में निहित जानकारी अच्छे से देखें

    राजस्थान 10वीं बोर्ड रिजल्ट बहुत ध्यान से देखें। इस दौरान अपना रोल नंबर, नाम, जन्मतिथि और अंकों की जांच कर लें। त्रुटि पाए जाने पर स्कूल से संपर्क करें।

  • Mar 18, 2026, 16:27 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: डिजिटल मार्कशीट

    रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपने रोल नंबर का उपयोग करके आसानी से RBSE 10वीं की डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे।

  • Mar 18, 2026, 16:26 IST

    RBSE 10th Result 2026 LIVE: अपडेट रहें

    छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे रिजल्ट से संबंधित लेटेस्ट अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट और ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर बनाए रखें। 


Farhan Khan is a passionate content writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing, and digital content creation. He curates content on Sarkari Results, Admit Card, Notifications. He covers exams such as UPSC, SSC, Banking, Defense etc.  He completed Master’s in Mass Communication from Guru Jambheshwar University.

... Read More

Trending

Latest Education News