BSEB कक्षा 10वीं का रिजल्ट 2026: बिहार स्कूल परीक्षा बोर्ड (BSEB) 20 मार्च, 2026 को बिहार बोर्ड मैट्रिक एग्जाम का रिजल्ट 2026 जारी करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने जागरण जोश के साथ रिजल्ट की पुष्टि डेट का ऐलान किया है। 10वीं के एग्जाम में शामिल हुए सभी छात्र अपने रिजल्ट को देखने के लिए बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर विजिट करें। साथ ही, स्कोरकार्ड के लिए results.biharboardonline.com रिजल्ट पोर्टल को देखें।
बिहार बोर्ड द्वारा कल तक रिजल्ट डेट की जानकारी ऑफिशियल तौर पर जारी किए जाने की उम्मीद है। छात्र को स्कोरकार्ड की PDF ऑनलाइन देखने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे अपने रिजल्ट देखने के लिए अपने एडमिट कार्ड तैयार रखें।
यहां भी पढ़े: Bihar Board 10th Result 2026: 20 मार्च को जारी होगा बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट, यहां मिलेगा Direct Link
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कैसे चेक करें?
छात्र यहां दिए गए स्टेप्स का पालन करके बिहार बोर्ड 10वीं 2026 का रिजल्ट और स्कोरकार्ड देख और डाउनलोड कर सकते हैं:
- results.biharboardonline.com पर ऑफिशियल वेबसाइट देखें।
- BSEB मैट्रिक रिजल्ट 2026 के लिए लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रोल नंबर और रोल कोड फिल करें।
- स्कोरकार्ड PDF देखने के लिए सबमिट करें
BSEB 10th Result 2026 LIVE चेक करने का ऑनलाइन लिंक
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने के लिए छात्र को रोल नंबर और रोल कोड तैयार रखें। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र ध्यानपूर्वक डिटेल्स को देखें। 10वीं का रिजल्ट 2026 जारी होते ही नीचे डायरेक्ट लिंक उपलब्ध कराया जाएगा।
|
बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 चेक करने का डायरेक्ट लिंक |
जल्द उपलब्ध करा दिया जाएगा |
बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 की मार्कशीट पर डिटेल्स
बिहार बोर्ड कक्षा 10 का रिजल्ट 2026 में निम्नलिखित डिटेल्स शामिल होंगे।
- छात्र का नाम
- रोल नंबर
- माता- पिता का नाम
- एग्जाम का नाम
- सब्जेक्ट
- प्राप्त अंक
- आवश्यक न्यूनतम अंक
- कुल मार्क
- कैटेगरी
यहां भी पढ़े:

Comments
All Comments (0)
Join the conversation