Eid 2026 School Holiday: ईद-उल-फितर रमजान के पवित्र महीने के समापन का प्रतीक एक प्रमुख त्योहार है, जिसमें मुसलमान सुबह से शाम तक रोजा रखते हैं। इस उत्सव को "मीठी ईद" भी कहा जाता है। साथ ही, ऐसी उम्मीद कि जा रही है कि इसके चलते भारत में 20 या 21 मार्च, 2026 के आसपास पूरे देश में स्कूलों में छुट्टियां रहेंगी। हालांकि, इसकी सटीक डेट हर साल बदलती रहती है क्योंकि यह सौर कैलेंडर के बजाय चंद्र कैलेंडर पर आधारित होता है। रमजान का पवित्र यह महीना तभी समाप्त होता है, जब चांद दिखाई देता है, इसलिए स्कूल आमतौर पर छुट्टी की ऑफिशिसल घोषणा के लिए आखिरी समय तक इंतजार करते हैं।
रमजान, ईद-उल-फितर त्योहार के दौरान, लोग विशेष प्रार्थनाओं के लिए एकत्रित होते हैं, नए कपड़े पहनते हैं। साथ ही, दोस्तों और परिवार के साथ सेवइयां जैसी पारंपरिक मिठाइयां खाचे और बांटते हैं। यह आनंद और दान का समय है, जो भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है। छात्रों और टीचर्स के लिए, यह इन धार्मिक परंपराओं का सम्मान करने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
ईद-उल-फितर 2026: चांद और तारीख का संगम
इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार, रमजान के 29 या 30 रोजों के बाद शव्वाल की पहली डेट को ईद मनाई जाती है। 2026 में खगोलीय गणनाओं के अनुसार ईद की संभावित डेट्स नीचे दी गई हैं:
- संभावित डेट 1: यदि 19 मार्च को चांद दिखता है, तो ईद 20 मार्च 2026 (शुक्रवार) को होगी।
- संभावित तिथि 2: यदि चांद 20 मार्च को दिखता है, तो ईद 21 मार्च 2026 (शनिवार) को मनाई जाएगी।
स्कूल की छुट्टियों का संभावित शेड्यूल
अधिकांश राज्यों के ऑफिशियल स्कूल कैलेंडर में ईद-उल-फितर के लिए 21 मार्च 2026 को राजपत्रित अवकाश के रूप में चिह्नित किया गया है। हालांकि, केरल और लद्दाख जैसे क्षेत्रों में चांद एक दिन पहले दिखने पर छुट्टी 20 मार्च को भी हो सकती है।
राज्यवार छुट्टियों का अनुमानित डिटेल्स
| राज्य / बोर्ड | संभावित छुट्टी की तारीख | दिन |
| उत्तर प्रदेश (UP) | 21 मार्च 2026 | शनिवार |
| दिल्ली (NCR) | 21 मार्च 2026 | शनिवार |
| बिहार & झारखंड | 20-21 मार्च 2026 | शुक्र-शनि (2 दिन) |
| CBSE/ICSE स्कूल | 21 मार्च 2026 | शनिवार |
| केरल | 20 मार्च 2026 | शुक्रवार |
March 2026: छुट्टियों की बहार
मार्च 2026 का महीना छात्रों के लिए बेहद खास होने वाला है। यदि ईद शनिवार (21 मार्च) को होती है, तो कई स्कूलों में शुक्रवार से रविवार तक का लॉन्ग वीकेंड मिल सकता है।
मार्च की अन्य प्रमुख छुट्टियां:
- 22 मार्च: रविवार (साप्ताहिक अवकाश)
- 26 मार्च: राम नवमी (गुरुवार) - कई राज्यों में अवकाश।
- 31 मार्च: महावीर जयंती (मंगलवार) - स्कूल बंद रहेंगे।
रमजान और ईद-उल-फितर क्या हैं?
रमजान: पवित्र महीना
- रमजान इस्लामी पंचांग में एक बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है।
- इस महीने के दौरान मुसलमान रोजा रखते हैं।
- वह लोग सूर्योदय से सूर्यास्त तक कुछ भी खाते-पीते नहीं हैं।
- यह प्रार्थना करने और दान देने का समय है।
ईद की तारीख हर साल क्यों बदलती है?
ईद-उल-फितर की तारीख हमारे द्वारा प्रतिदिन उपयोग किए जाने वाले मानक कैलेंडर (ग्रेगोरियन कैलेंडर) पर तय नहीं है।
- इस्लामी त्योहार हिजरी चंद्र कैलेंडर का अनुसरण करते हैं, जो चंद्रमा के चक्रों पर आधारित है।
- रमजान की शुरुआत और समाप्ति सहित एक नए महीने की पुष्टि केवल नए चंद्रमा के दर्शन के बाद ही की जा सकती है।
- क्योंकि चंद्र वर्ष सौर वर्ष से छोटा होता है, इसलिए ईद-उल-फितर नियमित पंचांग के अनुसार प्रत्येक वर्ष लगभग 10-11 दिन पहले मनाई जाती है।
- इसी वजह से स्कूलों को त्योहार से ठीक पहले तक छुट्टी की अंतिम पुष्टि तिथि की घोषणा करने के लिए इंतजार करना पड़ता है।
छात्रों और शिक्षकों के लिए, ईद की छुट्टी एक महत्वपूर्ण अवकाश है, जो देश की विविध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाती है।
यहां भी पढ़े: CBSE 10th Exam 2026 Phase 2: CBSE दूसरे एग्जाम के लिए LOC का प्रोसेस शुरू, जानें फीस से जुड़ी अपडेट
Comments
All Comments (0)
Join the conversation