Hindustan Olympiad Result 2026: डायरेक्ट लिंक से देखें hindustanolympiad.in परिणाम और इनाम

Last Updated: Mar 17, 2026, 13:03 IST

Hindustan Olympiad Result 2026: हिन्दुस्तान ओलंपियाड परिणाम 2026 ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को स्मार्टफोन, टैबलेट या इलेक्ट्रॉनिक दिए जाएंगे। उम्मीदवार लेख में दिए डायरेक्ट लिंक के माध्यम से अपना स्कोर चेक कर सकते हैं।

Hindustan Olympiad Result 2026
Hindustan Olympiad Result 2026

Hindustan Olympiad Result 2026: जिन उम्मीदवारों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2026 में हिस्सा लिया था, उनके परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर घोषित कर दिए गए हैं। इन परिणामों के रिजल्ट कक्षा 1 से 12 तक के छात्र ऑनलाइन अपना स्कोर चेक कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार अपने रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर से रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

यह रिजल्ट स्कूल के स्टूडेंट की शैक्षणिक योग्यता का आकलन करने और विषय के अनुसार प्रतिस्पर्धा को प्रोत्साहित करने के लिए किया जाता है। इस परीक्षा में MCQ शामिल होते हैं। जिनका आयोजन कई राज्यों में किया जाता है।

Hindustan Olympiad Result 2026: विजेताओं के लिए इनाम 

जिन छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2026 में भाग लिया था, वे अपने परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं। राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को स्मार्टफोन, टैबलेट या इलेक्ट्रॉनिक दिए जाएंगे। 

राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वालों को 3,100 रुपये से 5,100 रुपये तक के पुरस्कार दिए जाते हैं, जबकि जिला स्तर पर शीर्ष प्रदर्शन करने वालों को 1,100 रुपये से 3,100 रुपये तक के पुरस्कार प्राप्त होते हैं। 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले प्रतिभागी लकी ड्रॉ में कार सहित एक पुरस्कार जीतने के पात्र हो सकते हैं, जबकि 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले स्कूटर के लिए पात्र हो सकते हैं।

सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और विस्तृत प्रदर्शन रिपोर्ट जारी की जाती हैं। ओलंपियाड के माध्यम से कुल पुरस्कार राशि लगभग 7,500 पुरस्कारों में 2 करोड़ रुपये से अधिक है। 

Hindustan Olympiad Result 2026 Official Website: हाइलाइट्स

छात्र आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से हिंदुस्तान ओलंपियाड 2026 का परिणाम देख सकते हैं। ऑनलाइन पोर्टल पर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर स्कोरकार्ड, मेरिट सूची और रैंकिंग की जानकारी उपलब्ध है। परिणामों से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण विवरम नीचे टेबल में देखें:


परीक्षा का नाम 

हिंदुस्तान ओलंपियाड 2026

पात्रता 

कक्षा 1 से 12 

विषय (कक्षा 10)

मैथ्स, साइंस, इंग्लिश, जनरल नॉलेज और तार्किक तर्क 

विषय (कक्षा 11 - 12)

भौतिकी, रसायन विज्ञान, गणित या जीव विज्ञान, अंग्रेजी और तर्कशक्ति जैसे विषय

परिणाम घोषणा

मार्च 2026 का तीसरा सप्ताह 

ऑफिशियल वेबसाइट 

https://www.hindustanolympiad.in/

Check: JAC Board Result 2026 Date

Hindustan Olympiad Result 2026: ऑनलाइन रिजल्ट कैसे चेक करें?

जिन राज्य के छात्रों ने हिन्दुस्तान ओलंपियाड 2026 में भाग लिया था, वे नीचे दिए गए सिंपल स्टेप के जरिए रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

  1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.hindustanolympiad.in पर जाएं।

  2. होम पेज पर लॉगिन पर क्लिक करें।

  3. लॉगिन करने के बाद रोल नंबर या रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।

  4. अब स्कोरकार्ड और रैंकिंग चेक करें।

Priyanka Pal
Priyanka Pal

Executive Content Writer

Priyanka Pal is a passionate writer with over 3 years of experience in creative storytelling, research-based writing and digital content creation. A graduate in BJMC (Bachelor of Journalism & Mass Communication) from DU. She Completed her School Education under the CBSE Board, Where she developed a strong academic base along with an early interest in Writing.

She currently specializes in writing on Sarkari Naukri, Sarkari Result. With hands on experience in social media handling, education beats coverage and reader friendly Content. Priyanka has built a strong understanding of what connects with readers. She aims to create content that not only informs but also inspires.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 13:03 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News