CUET PG 2026: NTA ने जारी किए 24 से 27 मार्च एग्जाम के एडमिट कार्ड, यहां से पाएं Direct Link

Akshara Verma
Last Updated: Mar 19, 2026, 14:27 IST

CUET PG 2026 Admit Card: NTA ने CUET- PG 2026 के फाइनल एग्जाम 24, 25 और 27 मार्च 2026 के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया हैं। छात्र यहां से पाएं डायरेक्ट लिंक।

NTA issues CUET PG 2026 admit card for CBT exams on March 24, 25, 27
NTA issues CUET PG 2026 admit card for CBT exams on March 24, 25, 27

CUET PG 2026 Admit Card OUT: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - पोस्टग्रेजुएट (CUET- PG 2026) के फाइनल एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। 24, 25 और 27 मार्च 2026 को होने वाले एग्जाम के लिए छात्र ऑफिशियल वेबसाइट से exams.nta.nic.in/cuet-pg अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकतें हैं। साथ ही, एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए छात्र अपने रोल नंबर और पासवर्ड का इस्तेमाल करें। 

एग्जाम से जुड़ी इंपोर्टेंट डिटेल्स 

CUET PG 2026 के एग्जाम देशभर के विभिन्न सेंटर पर कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित किए जा रहे है। NTA CUET PG 2026 एग्जाम 37 सब्जेक्ट के लिए 6 से 27 मार्च तक भारत के बाहर के 16 शहरों सहित 292 शहरों में आयोजित होंगे। CUET PG 2026 के एडमिट कार्ड में छात्र का नाम, एग्जाम सेंटर, CUET PG एग्जाम डेट, रिपोर्टिंग समय और अन्य इंपोर्टेंट जानकारी जैसी सभी डिटेल्स शामिल हैं। 

CUET PG 2026 एडमिट कार्ड डायरेक्ट लिंक - यहां क्लिक करें 

CUET PG 2026 एग्जाम शेड्यूल 

NTA द्वारा जारी CUET PG 2026 एग्जाम की मुख्य डेट्स और शिफ्ट्स जानने के लिए आप नीचे दी गई टेबल को देखें। टेबल में एग्जाम की डेट्स और अन्य जानकारी को डिटेल से समझाया गया है। 

डिटेल्स  डेट और टाइम 
एडमिट कार्ड जारी होने की डेट  18-19 मार्च, 2026
एग्जाम की डेट  24, 25 और 27 मार्च, 2026
शिफ्ट 1  सुबह 09:00 से 10:30 बजे तक
शिफ्ट 2  दोपहर 12:30 से 02:00 बजे तक
शिफ्ट 3  शाम 04:00 से 05:30 बजे तक
कुल सब्जेक्ट  157 विषय

CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

छात्र CUET PG 2026 का एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं। 

  1. ऑफिशियल पोर्टल exams.nta.nic.in/cuet-pg पर जाएं।
  2. होमपेज पर मौजूद "CUET PG 2026 Admit Card" के लिंक को चुनें।
  3. छात्र एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि को फिल करें। 
  4. फिर, कैप्चा कोड को फिल करके सबमिट बटन पर क्लिक करें।
  5. स्क्रीन पर मौजूद एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें। 

CUET PG 2026 के बाद आगे की राह

CUET PG एग्जाम के माध्यम से छात्रों को देश की टॉप सेंट्रल यूनिवर्सिटीज (DU, BHU, JNU) और अन्य कई डीम्ड कॉलेजों में PG कोर्सेज में एडमिशन मिलेगा। साथ ही, एग्जाम खत्म होने के बाद, NTA जल्द ही प्रोविजनल आंसर-की को जारी करेगा।

यहां भी पढ़े: GATE 2026: फाइनल आंसर की जारी! अब जल्द ही आएगा रिजल्ट, यहां देखें डायरेक्ट लिंक

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 19, 2026, 14:27 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News