Navodaya Result 2026: JNVST ने कक्षा 6 का रिजल्ट जारी, navodaya.gov.in से करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Akshara Verma
Last Updated: Mar 17, 2026, 18:34 IST

NVS 2026 Summer Session: नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने ग्रीष्मकालीन सेशन के लिए JNVST कक्षा 6 का रिजल्ट 2026 आज, 17 मार्च, 2026 को जारी कर दिया। छात्र ऑफिशियल वेबसाइट पर रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

JNVST Class 6 Result 2026 for the Summer Bound session released on March 17, 2026
JNVST Class 6 Result 2026 for the Summer Bound session released on March 17, 2026

Navodaya Result 2026: जवाहर नवोदय विद्यालय समिति (NVS) ने शैक्षणिक साल 2026-27 के ग्रीष्मकालीन सेशन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026 की कक्षा 6 का रिजल्ट आज, 17 मार्च 2026 को जारी कर दिया गया है। एग्जाम में शामिल हुए छात्र अपने रोल नंबर और जन्मतिथि का उपयोग करके ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in से रिजल्ट को डाउनलोड कर सकते हैं। 

JNVST Result 2026: JNVST से जुड़ी मुख्य डिटेल्स

JNVST ने सेशन 2026-27 से जुड़ी सभी मुख्य डिटेल्स जानने के लिए नीचे दी गई टेबल को देखें। 

इवेंट  डिटेल्स 
संगठन का नाम नवोदय विद्यालय समिति (NVS)
एग्जाम का नाम जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा (JNVST) 2026
कक्षा कक्षा 6 (Class VI)
रिजल्ट की स्थिति घोषित (Released)
ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in
चयन का आधार एंट्रेंस एग्जाम में प्राप्त अंक और मेरिट

डायरेक्ट लिंक - "कक्षा VI JNVST (SB) - 2026 का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें।"

कक्षा 6 का रिजल्ट 2026 का स्कोरकार्ड कैसे डाउनलोड करें?

JNVST कक्षा 6 रिजल्ट 2026 का स्कोरकार्ड ऑनलाइन डाउनलोड करने के लिए पेरेंट्स और टीचर्स नीचे दिए गए इन आसान स्टेप्स को फॉलो करें।

  1. ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर क्लिक करें।
  2. होमपेज पर "Class VI JNVST 2026" के लिंक पर क्लिक करें।
  3. लॉगिन विंडो में रोल नंबर और जन्मतिथि फिल करें। साथ ही, 'Check Result’' बटन पर क्लिक करें। 
  4. JNVST कक्षा 6 का रिजल्ट 2026 का स्कोरकार्ड दिखाई देगा। 
  5. फिर, इसका एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें। 

चयन के बाद के महत्वपूर्ण दस्तावेज 

यदि आपका नाम चयन लिस्ट में आ गया है, तो आपको एडमिशन के समय इन निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता पडेगी। यहां से जाने इन दस्तावेजों की लिस्ट। 

  • निवास प्रमाण पत्र : संबंधित जिले का मूल निवास।
  • आयु प्रमाण पत्र: आधार कार्ड या सरकारी जन्म प्रमाण पत्र।
  • पात्रता प्रमाण: कक्षा 3, 4 और 5 की मार्कशीट।
  • कैटेगरी प्रमाण पत्र: SC/ST/OBC (यदि लागू हो)।
  • ग्रामीण क्षेत्र कोटा: यदि आपने ग्रामीण कोटे से रजिस्ट्रेशन किया है, तो उसका प्रमाण पत्र।

शीतकालीन सेशन 2026 के लिए JNVST कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 

बोर्ड ने शीतकालीन सत्र के लिए JNVST कक्षा 6 का एडमिट कार्ड 16 मार्च, 2026 को जारी कर दिया है। एग्जाम के लिए हॉल टिकट डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि की आवश्यकता होगी।

यहां भी पढ़े: UP Board Class 10: उत्तर प्रदेश बोर्ड 10वीं के एग्जाम की आंसर-शीट का मूल्यांकन कल से हो सकता शुरू, upresults.nic.in पर देखें डिटेल्स

Akshara Verma
Akshara Verma

Content Writer

Akshara Verma is an Executive Content Writer at Jagran Josh, specializing in authoritative content focused on Education, Current Affairs, and General Knowledge. A graduate of Bharati Vidyapeeth's Institute of Computer Applications and Management (BVICAM) with a Bachelor of Journalism and Mass Communication, Akshara leverages her 1.5 years of experience to create impactful pieces, building on her previous roles in content writing and Public Relations at both Genesis BCW and Dainik Bhaskar. She can be reached at akshara.verma@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 17:46 IST
Get the latest Education News and updates on Indian School Boards, Colleges , University, Government Jobs , Results and Career Counseling, Also Download Jagran Josh GK & Current Affairs App.

Trending

Latest Education News