इस शहर में शुरू हो रहा भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026, कला, हस्तशिल्प और व्यंजनों की मिलेगी झलक

Last Updated: Mar 17, 2026, 19:25 IST

Bharat Tribes Fest 2026: नई दिल्ली में 18 से 30 मार्च तक भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 का आयोजन किया जायेगा। सुंदर नर्सरी में होने वाले इस उत्सव में देशभर के जनजातीय कारीगरों की कला, हस्तशिल्प, हथकरघा और पारंपरिक व्यंजनों की झलक मिलेगी। साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम और जनजातीय उत्पादों की प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहेंगी। 

देश की राजधानी दिल्ली में भारत ट्राइब्स फेस्ट 2026 (Bharat Tribes Fest 2026) का आयोजन 18 मार्च से 30 मार्च तक किया जाएगा। यह महोत्सव दिल्ली के सुंदर नर्सरी में आयोजित होगा, जिसमें देशभर से जनजातीय कारीगर, उद्यमी और सांस्कृतिक कलाकार हिस्सा लेंगे। यह आयोजन जनजातीय संस्कृति और परंपराओं को व्यापक मंच देने का प्रयास है।

कौन कर रहा इसका आयोजन

इस उत्सव का आयोजन जनजातीय सहकारी विपणन विकास महासंघ (TRIFED) द्वारा जनजातीय कार्य मंत्रालय के सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुअल ओराम करेंगे। इस अवसर पर राज्य मंत्री दुर्गादास उइके सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे।

कला, हस्तशिल्प और व्यंजनों की झलक

महोत्सव में देशभर के 78 वन धन विकास केंद्रों (VDVKs) का प्रतिनिधित्व करते हुए 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनमें 310 से अधिक मास्टर कारीगर भाग लेंगे। यहां जनजातीय हस्तशिल्प, हथकरघा, पारंपरिक कला और व्यंजन प्रदर्शित किए जाएंगे। “फॉरेस्ट-टू-प्लेट” पहल के तहत 120 खाद्य प्रदर्शक जनजातीय व्यंजन भी पेश करेंगे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रदर्शन

उत्सव में 17 लाइव क्राफ्ट डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से पारंपरिक कला तकनीकों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा हर शाम 400 से अधिक कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी जाएंगी, जिससे दर्शकों को जनजातीय संगीत, नृत्य और परंपराओं का अनुभव मिलेगा।

बिजनेस कॉन्क्लेव और RISA पहल

महोत्सव के दौरान 19 से 27 मार्च तक भारत ट्राइब्स बिजनेस कॉन्क्लेव आयोजित होगा, जिसमें नीति-निर्माता, उद्योग जगत के प्रतिनिधि और जनजातीय उद्यमी शामिल होंगे। साथ ही RISA पहल के तहत प्रसिद्ध डिजाइनर जैसे अंजू मोदी, मनीष त्रिपाठी और संदीप खोसला जनजातीय कारीगरों के साथ मिलकर एरी सिल्क, कोटपाड कॉटन और डोंगरिया कढ़ाई जैसे पारंपरिक वस्त्रों को आधुनिक डिजाइन और वैश्विक बाजार से जोड़ने का प्रयास करेंगे।

UPI पेमेंट का बदला तरीका, अब PIN की भी जरूरत नहीं, ऐसे भेज पाएंगे पैसा

Bagesh Yadav
Bagesh Yadav

Senior Executive

Bagesh Yadav is an experienced content professional with over 5 years of experience in covering education, general news, national, and international affairs. He has contributed to leading platforms like Vision IAS and Only IAS. Bagesh specializes in crafting impactful content, including current news articles, trending stories, sports updates, world affairs, and engaging infographics. He delivers high-quality, informative, and inspiring content, focusing on audience engagement and achieving positive results. Currently working as a Senior Content Writer for the Current Affairs and General Knowledge sections of jagranjosh.com, he can be reached at bagesh.yadav@jagrannewmedia.com.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 19:25 IST

यूपीएससी, एसएससी, बैंकिंग, रेलवे, डिफेन्स और प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए नवीनतम दैनिक, साप्ताहिक और मासिक करेंट अफेयर्स और अपडेटेड जीके हिंदी में यहां देख और पढ़ सकते है! जागरण जोश करेंट अफेयर्स ऐप डाउनलोड करें!

एग्जाम की तैयारी के लिए ऐप पर वीकली टेस्ट लें और दूसरों के साथ प्रतिस्पर्धा करें। डाउनलोड करें करेंट अफेयर्स ऐप

AndroidIOS

Trending

Latest Education News