SSB Head Constable Vacancy 2026: एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती अधिसूचना जारी, यहां देखें डिटेल्स

Last Updated: Mar 17, 2026, 13:37 IST

SSB Head Constable Recruitment 2026: एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 का नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर 233 पदों के लिए जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 21 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक अपने ऑनलाइन आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु-सीमा 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026
SSB हेड कांस्टेबल भर्ती 2026

SSB Head Constable Recruitment 2026: सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने हेड कांस्टेबल के कुल 233 पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिस जारी कर दिया है। इन पदों के लिए वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिन्होंने 12वीं पास कर ली है और जिनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी जो इन पदों के लिए  21 मार्च से 20 अप्रैल 2026 तक ssb.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि अंतिम तिथि के बाद किसी भी स्थिति में आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे, इसलिए उम्मीदवार समय रहते अपना फॉर्म भर लें।

SSB Head Constable Recruitment 2026 Notification PDF

सशस्त्र सीमा बल (SSB) हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 का शॉर्ट नोटिफिकेशन 16 मार्च 2026 को ‘एम्प्लॉयमेंट न्यूज़पेपर’ में जारी कर दिया गया है। इस भर्ती के तहत कुल 233 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। अब उम्मीदवारों को विस्तृत आधिकारिक नोटिफिकेशन का इंतजार है, जिसे SSB जल्द ही अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी करेगा। इस डिटेल्ड नोटिफिकेशन में भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी शामिल होगी।

SSB Head Constable Notification 2026 PDF Link 

यहां क्लिक करें

SSB Head Constable Vacancy 2026: कितने पदों पर होगी भर्ती 

एसएसबी हेड कांस्टेबल भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 233 पदों को भरा जाएगा। इनमें से 105 पद UR के लिए और 62 पद OBC के लिए के लिए आरक्षित हैं। आप नीचे दी गई तालिका में कैटेगरी वाइज SSB हेड कांस्टेबल के पदों का विवरण देख सकते हैं।

पद का नाम

कुल पद

सामान्य (UR)

ईडब्ल्यूएस (EWS)

ओबीसी (OBC)

एससी (SC)

एसटी (ST)

हेड कांस्टेबल (कम्युनिकेशन)

197

87

18

55

20

17

हेड कांस्टेबल (इलेक्ट्रीशियन)

29

13

2

7

5

2

हेड कांस्टेबल (वेटरिनरी)

5

3

0

0

2

0

हेड कांस्टेबल (स्टूअर्ड)

2

2

0

0

0

0

कुल

233

105

20

62

27

19

SSB Head Constable Recruitment 2026 के लिए Qualification और Age Limit क्या होनी चाहिए?

हेड कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का 12वीं पास होना आवश्यक है। साथ ही उनकी आयु 18 से 27 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु सीमा में छूट सरकारी नियमों के अनुसार मिलेगी। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी के लिए उम्मीदवारों को SSB द्वारा जारी की जाने वाली विस्तृत अधिसूचना का इंतजार करना चाहिए।

SSB Head Constable 2026 के लिए  Selection Process क्या है?

उम्मीदवारों की सिलेक्शन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा। 

  1. फिजिकल टेस्ट

  2. लिखित परीक्षा

  3. स्लिल टेस्ट

  4. दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल टेस्ट

Vijay Pratap Singh
Vijay Pratap Singh

Senior Executive

Vijay Pratap Singh specializes in covering government exams, results and other educational news, helping students and aspirants stay informed with accurate and well-researched updates. He has a Master's degree in Journalism and Mass Communication (MJMC) from Jaipur National University.

With a strong academic base in journalism, his writing focuses on exam notifications, result updates, eligibility criteria, course details and preparation strategies to help aspirants make informed career decisions. He covers all the exams conducted by SSC, UPPSC, MPPSC, BPSC and other Govt. Organizations. With a passion for educational journalism, he strives to provide timely, relevant and useful content that benefits students and job seekers.

... Read More
First Published: Mar 17, 2026, 13:37 IST

आप जागरण जोश पर सरकारी नौकरी, रिजल्ट, स्कूल, सीबीएसई और अन्य राज्य परीक्षा बोर्ड के सभी लेटेस्ट जानकारियों के लिए ऐप डाउनलोड करें।

Trending

Latest Education News